Homeखास खबरवरिष्ठ कांग्रेस नेता त्रिलोक चंद्र श्रीवास भाजपा कार्यालय घेराव में सहयोगीयों सहित...

वरिष्ठ कांग्रेस नेता त्रिलोक चंद्र श्रीवास भाजपा कार्यालय घेराव में सहयोगीयों सहित हुए सम्मिलित….

 दुर्ग जिले में एवं बलरामपुर जिले में कई एकड़ जमीन में अफीम की खेती करने वाले भाजपा नेताओं के ऊपर कारवाई एवं पूरे प्रदेश में व्याप्त नशापन के विरुद्ध कार्रवाई की मांग को लेकर जिला कांग्रेस कमेटी बिलासपुर ग्रामीण एवं शहर के नेतृत्व में आयोजित जिला भाजपा कार्यालय के घेराव कार्यक्रम में वरिष्ठ कांग्रेस नेता श्री त्रिलोक चन्द्र श्रीवास राष्ट्रीय समन्वयक – अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी, अपने दर्जनों सहयोगियों सहित सम्मिलित हुए, इस अवसर पर मीडिया से बातचीत करते हुए उन्होंने कहा कि 10 एकड़ जमीन में अफीम जैसे मादक पदार्थों का खेती करना बिना राजनीतिक संरक्षण के संभव नहीं है, और इसमें सत्ता पक्ष के पार्टी के नेताओं कार्यकर्ताओं के संलिप्तता उजागर हुई है, नशा के इस समाज विरोधी कार्य में लगे जो लोग छत्तीसगढ़ के युवा पीढ़ी और पूरे प्रदेश के भविष्य को बर्बाद करने पर तुले हुए हैं, उन पर कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए,, इस अवसर पर श्री त्रिलोक श्रीवास के साथ श्री मोहन जायसवाल पंडित जितेंद्र शर्मा जीतू मंगल वाजपेई चरण सिंह राज शुभम श्रीवास रामेश्वर केसरी राहुल गोरख हेमंत कौशिक टीकाराम यादव केशव पांडे कामरान खान बंटी खान मनोज यादव सुदीप यादव मनोज श्रीवास कृष्णi श्रीवास, नंदकिशोर वर्मा ओमप्रकाश शर्मा दीपक कश्यप विजय तिवारी मुकेश अग्रवाल हृदेश कश्यपसहित दर्जनों लोग उपस्थित थे ll

विज्ञापन
RELATED ARTICLES

Recent posts

रोटरी क्लब ऑफ बिलासपुर यूनाइटेड ने 140 बच्चों को स्कूल बैग एवं लंच बॉक्स वितरित किए….

बिलासपुर। रोटरी क्लब ऑफ बिलासपुर यूनाइटेड द्वारा VolunTeens Bilaspur के सहयोग से शासकीय प्राथमिक शाला, मोपका में स्कूल बैग एवं लंच बॉक्स वितरण कार्यक्रम...