



रायपुर-अखिल भारतीय ग्रामीण क्रिकेट लीग मुम्बई के लिए छत्तीसगढ़ एवं उड़ीसा टीम सलेक्शन ट्रायल हेतु आवश्यक बैठक 15 मार्च को गढ़ कलेवा परिसर रायपुर में सम्पन्न हुआ।बैठक में ग्रामीण स्तर के नवीन एवं प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को तराश कर जिला संभाग एवं राज्य चयन प्रतियोगिता के माध्यम से छत्तीसगढ़ एवं उड़ीसा राज्य की टीम उक्त अखिल भारतीय ग्रामीण क्रिकेट लीग मुम्बई में भाग लेने जाएगी जिसमें प्रथम पुरस्कार विनर को 5 लाख रूपए नगद और ट्रॉफी एवं द्वितीय पुरस्कार रनर ऑफ 2 लाख 50 हजार रुपए एवं ट्रॉफी प्रदान कर सम्मानित किया जाएगा, उक्त बैठक में स्टेट इंजार्ज वरुण पाण्डेय,पंकज दास रायपुर, रेणुका कुम्हार, सीमा धीवर, सानिया धीवर , बलौदाबाजार से रूखमणी रानू,महासमुंद से राजेश चक्रधारी , बालोद से छबिलाल साहू, मुकेश साहू, पाटन दुर्ग से खिलेश्वर पाटिल नुवापाडा उड़ीसा से शिवकुमार राउत, पुरोहित लोहार सहित अन्य लोग उपस्थित रहे,उक्ताशय की जानकारी संगठन मीडिया प्रभारी अरुण कश्यप ने दिए ।



