Wednesday, May 27, 2026
Homeखास खबरकॉंग्रेस नेता त्रिलोक श्रीवास द्वारा आदित्य प्रॉपर्टीज़ का उद्घाटन....

कॉंग्रेस नेता त्रिलोक श्रीवास द्वारा आदित्य प्रॉपर्टीज़ का उद्घाटन….

 

हिंदू नववर्ष एवं चैत्र नवरात्रि प्रारंभ के शुभ अवसर पर हनुमान मंदिर चौक, रमतला रोड कोनी में युवा कांग्रेस नेता शुभम श्रीवास एवं पंडित जितेंद्र शर्मा जीतू के नवीन प्रतिष्ठान आदित्य प्रॉपर्टीज का उद्घाटन बिलासपुर जिले के लोकप्रिय, वरिष्ठ कांग्रेस नेता  त्रिलोक चंद्र श्रीवास, राष्ट्रीय समन्वयक- अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के द्वारा किया गया, इस अवसर पर  त्रिलोक श्रीवास ने कहा कि कोनी बिरकोना रमतला, सेदरी, रतनपुर रोड क्षेत्र में एजुकेशन हब, एवं हरियाली होने के कारण लोग आवासीय एवं व्यवसायिक स्थल पसंद करते हैं, आदित्य प्रॉपर्टीज़ के शुभारंभ होने से आमजनों को विश्वसनीय जमीन मकान खरीदने में सुविधा प्राप्त होगी, इस अवसर पर संस्थान के संचालक  शुभम श्रीवास, के द्वारा  त्रिलोक श्रीवास का श्रीफल बुके एवं स्मृति चिन्ह से सम्मान किया गया, इस अवसर पर प्रमुख रूप से पंडित जितेंद्र शर्मा जीतू, सुरेंद्र श्रीवास, चंद्रमणि श्रीवास चरण सिंह राज, निखिल श्रीवास मनोहर श्रीवास निखिल श्रीवास मनोहर श्रीवास नरेंद्र श्रीवास सोनू श्रीवास गोविंद यादव आकाश ठाकुर अनिल यूके हरिश श्रीवास रमेश श्रीवास आशीष श्रीवास सहित दर्जनों लोग उपस्थित थे ll

RELATED ARTICLES

Recent posts