Wednesday, May 27, 2026
Homeखास खबर"बिलासपुर में बिजली बिल राहत अभियान: उपभोक्ताओं के लिए विशेष शिविरों का...

“बिलासपुर में बिजली बिल राहत अभियान: उपभोक्ताओं के लिए विशेष शिविरों का आयोजन”….

बिलासपुर, छत्तीसगढ़ राज्य सरकार की महत्वाकांक्षी मुख्यमंत्री बिजली बिल माफी योजना 2026 के तहत जिले में उपभोक्ताओं को राहत पहुंचाने का सिलसिला लगातार जारी है। योजना का शुभारंभ 12 मार्च 2026 को किया गया था, जिसके बाद से विभिन्न क्षेत्रों में शिविर लगाकर लोगों को इसका लाभ दिया जा रहा है।

इसी कड़ी में आज बिलासपुर जिले के ग्राम पंचायत पेण्ड्रीडीह में शिविर का आयोजन किया गया। शिविर स्थल पर लगाए गए बैनर और सूचना माध्यमों के जरिए ग्रामीणों को योजना की विस्तृत जानकारी दी गई। अधिकारी सुरेश जांगड़े ने बताया कि इस योजना का उद्देश्य लंबे समय से लंबित बिजली बिलों में राहत प्रदान कर उपभोक्ताओं को आर्थिक बोझ से मुक्त करना है।
विशेष रूप से गरीब और मध्यम वर्गीय परिवारों के लिए यह योजना राहतभरी साबित हो रही है। शिविर में मौजूद अधिकारियों ने नागरिकों से अपील की कि वे अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर योजना का लाभ लें और निर्धारित प्रक्रिया के तहत आवेदन करें अधिकारियों ने यह भी बताया कि योजना से न केवल उपभोक्ताओं को राहत मिलेगी, बल्कि बिजली बिलों की वसूली प्रक्रिया में भी पारदर्शिता आएगी। कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों और विभागीय अधिकारियों की उपस्थिति रही, जिन्होंने योजना के सफल क्रियान्वयन का संकल्प दोहराया।
कार्यक्रम के अंत में उपस्थित अतिथियों का आभार व्यक्त किया गया।

RELATED ARTICLES

Recent posts