बिलासपुर/बेलतरा -:प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनने के बाद बेलतरा विधानसभा क्षेत्र लगातार अवैध खनन को लेकर पूरे प्रदेश में सुर्खियों बटोर रहा है है। क्षेत्र में रेत,मुरुम और मिट्टी माफियाओं का नेटवर्क इतना मजबूत हो चुका है कि दिनदहाड़े खुलेआम अवैध उत्खनन किया जा रहा है,लेकिन जिम्मेदार विभागों की ओर से कोई ठोस कार्रवाई नजर नहीं आ रही। 

