Homeखास खबरअपराध,खनन और हत्याकांड में बेलतरा विधायक पर ‘संरक्षण’ के गंभीर आरोप....

अपराध,खनन और हत्याकांड में बेलतरा विधायक पर ‘संरक्षण’ के गंभीर आरोप….

बिलासपुर -:- बेलतरा विधानसभा क्षेत्र में बढ़ती आपराधिक घटनाओं को लेकर सियासी बयानबाजी तेज हो गई है। कांग्रेस नेता अंकित गौरहा ने भाजपा विधायक सुशांत शुक्ला पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि क्षेत्र में लगातार अपराध बढ़ रहे हैं और अपराधियों को राजनीतिक संरक्षण प्राप्त है।

बेलतरा में अपराधियों और खनन माफियाओं का वर्चस्व

कांग्रेस नेता अंकित गौरहा ने आरोप लगाया कि हाल के समय में बेलतरा क्षेत्र में कई गंभीर अपराधिक घटनाएं सामने आई हैं। इन घटनाओं को लेकर बेलतरा विधायक,पार्टी पदाधिकारियों और आपराधिक गतिविधियों के बीच संबंधों पर लगातार सवाल उठ रहे हैं।

उन्होंने बताया कि कुछ समय पहले एक मामले में भाजपा के मंडल अध्यक्ष पर अपने ही पार्टी के पार्षद के खिलाफ साजिश रचने और लूट से जुड़ी घटना में संलिप्तता के आरोप लगे थे साथ ही पेंडरवा हत्याकांड में भी आरोपियों के भाजपा से जुड़े होने की बात सामने आ रही है।

पेंडरवा हत्याकांड में भी उठे सवाल

उन्होंने आगे कहा कि इन घटनाओं के कुछ ही दिनों बाद ग्राम पेंडरवा में हुआ हत्याकांड पूरे क्षेत्र को झकझोर देने वाला था। आरोप है कि इस घटना में छोटे बच्चों के साथ भी अत्यंत क्रूरता की गई।

पीड़ित परिवार घटना से एक दिन पहले ही थाने में शिकायत दर्ज कराने पहुंचा था, लेकिन उनकी शिकायत नहीं ली गई। इतना गंभीर हादसा होने के बावजूद क्षेत्र के विधायक ने पीड़ित परिवार से मिलना भी जरूरी नहीं समझा।

इसके कुछ दिनों बाद इस मामले में कथित मुख्य मास्टरमाइंड उमेश श्रीवास के साथ विधायक सुशांत शुक्ला की तस्वीर सामने आने से विवाद और गहरा गया, जिससे अब पूरा मामला संदिग्ध हो गया है।

रेत खदान में मौत के बावजूद अवैध खनन जारी

गौरहा ने यह भी आरोप लगाया कि ग्राम पंचायत सरवन देवरी में अवैध खनन के दौरान हाल ही में एक 17 वर्षीय नाबालिग युवक की मौत हो गई। इसके बावजूद दूसरे दिन लोफंदी और बैमा में चल रहें अवैध खनन पर कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है।

उन्होंने कहा कि खनन जैसे गंभीर मामलों में भी, एक ग्रामीण की मौत के बाद भी अंकुश नहीं लग पाना प्रशासन और जिम्मेदारों की कार्यप्रणाली को संदेहास्पद बनाता हैं।

विज्ञापन
RELATED ARTICLES

Recent posts

रोटरी क्लब ऑफ बिलासपुर यूनाइटेड ने 140 बच्चों को स्कूल बैग एवं लंच बॉक्स वितरित किए….

बिलासपुर। रोटरी क्लब ऑफ बिलासपुर यूनाइटेड द्वारा VolunTeens Bilaspur के सहयोग से शासकीय प्राथमिक शाला, मोपका में स्कूल बैग एवं लंच बॉक्स वितरण कार्यक्रम...