Wednesday, May 27, 2026
Homeखास खबरखेती-किसानी की तैयारियों में लापरवाही बर्दाश्त नहीं, खाद-बीज वितरण की हर रोज...

खेती-किसानी की तैयारियों में लापरवाही बर्दाश्त नहीं, खाद-बीज वितरण की हर रोज होगी समीक्षा…

जल संरक्षण के लिए अगले 15 दिनों तक विशेष अभियान चलाने के निर्देश..कलेक्टर ने टीएल बैठक में सुशासन तिहार एवं फ्लैगशिप योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की…

बिलासपुर, 26 मई 2026/ कलेक्टर संजय अग्रवाल ने आज जिला पंचायत सभाकक्ष में आयोजित समय-सीमा (टीएल) बैठक में सुशासन तिहार सहित शासन की विभिन्न फ्लैगशिप योजनाओं की प्रगति की विस्तृत समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि खेती-किसानी का मौसम शुरू होने वाला है, इसलिए समितियों के माध्यम से किसानों को खाद और बीज समय पर उपलब्ध कराया जाए। उर्वरक वितरण की प्रगति की प्रतिदिन रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश देते हुए उन्होंने कहा कि प्रतिदिन शाम 6 बजे खाद बीज की मांग एवं आपूर्ति की समीक्षा की जाएगी।बैठक में निगम आयुक्त प्रकाश सर्वे, जिला पंचायत सीईओ संदीप अग्रवाल सहित विभिन्न विभागों के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।बैठक में कलेक्टर ने जल संरक्षण को सर्वोच्च प्राथमिकता देने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि जो भी व्यक्ति या संस्था जमीन से जल निकाल रही है, उसकी जिम्मेदारी भूजल को पुनः जमीन में पहुंचाने की भी है। इसके लिए इंजेक्शन तकनीक को प्रभावी बताते हुए उन्होंने उद्योगों और ठेकेदारों से रिचार्ज हेतु नलकूप खुदवाने में सहयोग करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि नलकूप खुदने के बाद शासन द्वारा आवश्यक संरचनाएं निर्मित की जाएंगी ताकि भूजल स्तर को बेहतर बनाया जा सके। आगामी वर्षा ऋतु को देखते हुए अगले 15 दिनों तक विशेष अभियान चलाकर जल संरक्षण कार्यों को गति देने के निर्देश दिए गए। साथ ही जनप्रतिनिधियों को भी इस अभियान से जोड़कर जल संरक्षण के प्रति सकारात्मक वातावरण तैयार करने की बात कही गई।कलेक्टर ने सुशासन तिहार के तहत विभिन्न योजनाओं में संतृप्ति स्तर प्राप्त करने पर विशेष बल दिया। उन्होंने निर्देश दिए कि शिविरों में स्वामित्व योजना के लगभग साढ़े चार हजार पट्टों का वितरण सुनिश्चित किया जाए। एग्रीस्टैक पोर्टल में शेष लगभग तीन हजार किसानों का पंजीयन शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश भी दिए गए। शहरी क्षेत्रों में पट्टा वितरण कार्यों की प्रगति की समीक्षा करते हुए आवश्यक तेजी लाने को कहा गया। शिक्षा की गुणवत्ता को लेकर कलेक्टर ने गंभीरता दिखाते हुए प्राचार्यों के साथ संबंधित विषय शिक्षकों के विरुद्ध आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए। वहीं पीएम सूर्यघर योजना के बढ़े हुए लक्ष्य को पूरा करने के लिए वार्डवार कार्ययोजना तैयार करने के निर्देश अधिकारियों को दिए गए। बैठक में पीएम पोर्टल, सीएम जनदर्शन, मुख्यमंत्री घोषणाओं, विभिन्न आयोगों से प्राप्त पत्रों, कलेक्टर टीएल एवं कलेक्टर जनदर्शन से संबंधित लंबित प्रकरणों के त्वरित निराकरण के निर्देश भी दिए गए।

RELATED ARTICLES

Recent posts

अपराध,खनन और हत्याकांड में बेलतरा विधायक पर ‘संरक्षण’ के गंभीर आरोप….

बिलासपुर -:- बेलतरा विधानसभा क्षेत्र में बढ़ती आपराधिक घटनाओं को लेकर सियासी बयानबाजी तेज हो गई है। कांग्रेस नेता अंकित गौरहा ने भाजपा विधायक...