Wednesday, July 15, 2026
Homeअपराधथाना सरकंडा पुलिस की अवैध हथियार लहराकर राहगिरों, महिला एवं बच्चों को...

थाना सरकंडा पुलिस की अवैध हथियार लहराकर राहगिरों, महिला एवं बच्चों को डराने वालों पर त्वरित कार्यवाही..दो अलग-अलग मामलों में दो आरोपी गिरफ्तार, तलवार और चापड़ जब्त…

वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के निर्देशन में असामाजिक तत्वों और अवैध हथियार रखने वालों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना सरकंडा पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दो अलग-अलग मामलों में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से धारदार तलवार और चापड़ बरामद कर उनके खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है।

आरोपी का नाम –

01- मोहम्मद बाबू अंसारी उर्फ करीम पिता मो मंसूर अंसारी (उम्र 21 वर्ष), निवासी चांटीडीह रामायण चौक, सरकंडा।

02- राजा ठाकुर पिता स्व रामनिहोर (उम्र 24 वर्ष), निवासी सूर्या चौक चिंगराजपारा, सरकंडा।

बिलासपुर सरकंडा थाना क्षेत्र अंतर्गत की घटना मामलों का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है दिनांक 27.05.2026 को पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि आरोपी रामायण चौक के पास एवं पटवारी प्रशिक्षण केंद्र के पास मेन रोड सरकंडा हाथ में लोहे की धारदार तलवार लेकर महिलाओं और बच्चों को डरा-धमका रहा है और गाली-गलौज कर रहा है। सरकंडा पुलिस ने तत्काल मौके पर पहुंचकर घेराबंदी कर दोनों आरोपियां को पकड़ा गया। आरोपियों के खिलाफ धारा 25, 27 आर्म्स एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर उसे माननीय न्यायालय के समक्ष पेश कर न्यायिक रिमांड हासिल कर जेल दाखिल किया गया।

विशेष भूमिका:-दोनों कार्रवाइयों में थाना प्रभारी सरकंडा के नेतृत्व में पुलिस टीम (सहा. उप निरीक्षक विदेशीराम साहू, शैलेन्द्र सिंह, आरक्षक रंतिज खांडे, वीरेन्द्र साहू, विवेक राय, संजीव जांगड़े) की सराहनीय भूमिका रही।

RELATED ARTICLES

Recent posts

छ.ग. श्रमजीवी पत्रकार कल्याण संघ बिलासपुर: प्रभात सोनछत्र अध्यक्ष, सागर सोनी महासचिव निर्वाचित….

बिलासपुर छत्तीसगढ़ श्रमजीवी पत्रकार कल्याण संघ की जिला इकाई बिलासपुर का वर्ष 2026-27 का निर्वाचन सर्वसम्मति से संपन्न हुआ।  सर्किट हाउस में आयोजित बैठक एवं...