Friday, May 29, 2026
Homeअपराधबिलासपुर पुलिस द्वारा डीजल लूटपाट करने वाले संगठित गिरोह के शातिर आरोपियों...

बिलासपुर पुलिस द्वारा डीजल लूटपाट करने वाले संगठित गिरोह के शातिर आरोपियों को किया गया गिरफ्तार…

हाईवे किनारे खड़ी ट्रकों को बनाते थे निशाना..स्कार्पियो एवं रेनॉल्ट ट्राइबर वाहन से रात्रि में अलग-अलग क्षेत्रों में करते थे डीजल लूटपाट…घटना में प्रयुक्त वाहन, चाकू एवं नगदी रकम जप्त…गिरोह के अन्य सदस्यों की पहचान कर ली गई है, पूरे सिंडिकेट को शीघ्र ध्वस्त किया जाएगा…

आरोपियों के नाम–👇👇👇

1. संजय Kumar Kurre पिता देव प्रसाद कुर्रे उम्र 30 वर्ष निवासी ग्राम बगडबरी थाना बलौदा जिला जांजगीर-चांपा।

2. मणीशंकर कुर्रे पिता स्व. मनहरण कुर्रे उम्र 24 वर्ष निवासी ग्राम बगडबरी थाना बलौदा जिला जांजगीर-चांपा।

3. अमित भारद्वाज पिता हर प्रसाद भारद्वाज उम्र 29 वर्ष निवासी ग्राम बगडबरी थाना बलौदा जिला जांजगीर-चांपा।                                               

बिलासपुर सिरगिट्टी थाना क्षेत्र अंतर्गत की घटना दिनांक 18.05.2026 को बेवरेज कॉर्पोरेशन सिरगिट्टी के सामने खड़े वाहन से आरोपियों द्वारा डीजल चोरी किया जा रहा था, जिसका विरोध करने पर आरोपियों द्वारा प्रार्थी के साथ मारपीट की गई दिनांक 24.05.2026 को थाना कोनी क्षेत्रांतर्गत आरोपियों द्वारा ट्रेलर क्रमांक CG 10 BL 8136 के डीजल टंकी को तोड़कर लगभग 100 लीटर डीजल कीमती करीब 9500/- रुपये ड्रम में भरकर सफेद रंग की स्कॉर्पियो वाहन में लूट कर फरार हो गए थे।दिनांक 28.03.2026 को ग्राम सेंदरी के पास नेशनल हाईवे किनारे खड़े ट्रेलर क्रमांक CG 04 BS 9548 से अज्ञात आरोपियों द्वारा लगभग 270 लीटर डीजल कीमती करीब 25,000/- रुपये चोरी कर लिया गया था, जिस पर अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना के दौरान आरोपियों को गिरफ्तार किया गया।उक्त प्रकरणों की गंभीरता एवं क्षेत्र में लगातार हो रही इस प्रकार की आपराधिक गतिविधियों को दृष्टिगत रखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह (भा.पु.से.) द्वारा ए.सी.सी.यू. एवं थाना सिरगिट्टी स्टाफ को सम्मिलित कर विशेष टीम गठित की गई। टीम द्वारा तकनीकी साक्ष्य, सीसीटीवी फुटेज एवं पूर्व में घटित इसी प्रकार की घटनाओं का गहन विश्लेषण किया गया तथा अलग-अलग स्थानों पर लगातार रेड कार्यवाही की गई। जांच के दौरान 03 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। इसके अतिरिक्त गिरोह में शामिल अन्य आरोपियों/सदस्यों को भी चिन्हांकित कर लिया गया है, जिनकी गिरफ्तारी हेतु लगातार कार्यवाही की जा रही है।पूछताछ के दौरान आरोपी संजय कुमार कुर्रे, मणीशंकर कुर्रे एवं अमित भारद्वाज द्वारा संगठित गिरोह बनाकर स्कार्पियो एवं रेनॉल्ट ट्राइबर वाहन से रात्रि में हाईवे किनारे खड़ी ट्रकों को निशाना बनाकर डीजल लूटपाट की घटनाएं करना स्वीकार किया गया। आरोपियों द्वारा बेमेतरा, बलौदाबाजार, कवर्धा, महासमुंद, रायगढ़, कोरबा, सकरी बायपास, सरगांव, जांजगीर,कोनी हाईवे क्षेत्र में भी इसी प्रकार की वारदातें करना बताया गया।आरोपी अमित भारद्वाज के कब्जे से घटना में प्रयुक्त रेनॉल्ट ट्राइबर वाहन एवं नगदी रकम 600/- रुपये, आरोपी संजय कुर्रे के कब्जे से घटना में प्रयुक्त स्कार्पियो वाहन, धारदार चाकू एवं नगदी रकम 800/- रुपये तथा आरोपी मणीशंकर कुर्रे के कब्जे से नगदी रकम 1200/- रुपये जप्त किया गया। साथ ही आरोपियों के कब्जे से 74 लीटर डीजल भी बरामद किया गया।जांच के दौरान आरोपियों की संलिप्तता थाना कोनी के अपराध क्रमांक 264/2026 एवं 119/2026 में भी पाई गई, जिस पर उक्त दोनों अपराधों में भी विधिवत गिरफ्तारी की कार्यवाही की गई है।पूछताछ एवं तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर गिरोह के अन्य सदस्यों की पहचान भी बिलासपुर पुलिस द्वारा कर ली गई है। फरार आरोपियों की गिरफ्तारी हेतु विशेष टीम गठित कर लगातार कार्यवाही की जा रही है तथा पूरे सिंडिकेट को शीघ्र ध्वस्त किया जाएगा।आरोपियों के विरुद्ध गंभीर धाराओं के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विधिवत गिरफ्तार किया गया है। आरोपियों को न्यायिक रिमाण्ड पर माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया है।

RELATED ARTICLES

Recent posts

केन्द्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू ने मिजोरम के दो दिवसीय प्रवास का किया शुभारंभ…जनकल्याणकारी योजनाओं, नगरीय विकास कार्यों एवं भारत-म्यांमार सीमा क्षेत्र की सुरक्षा...

केन्द्रीय आवासन एवं शहरी कार्य राज्य मंत्री तोखन साहू ने अपने दो दिवसीय मिजोरम प्रवास का शुभारंभ किया। प्रवास के दौरान उन्होंने नगरीय विकास,...