Saturday, May 30, 2026
Homeखास खबरबिलासपुर की राजनीति के मजबूत स्तंभ अमर को मिली नई जिम्मेदारी, भाजयुमो...

बिलासपुर की राजनीति के मजबूत स्तंभ अमर को मिली नई जिम्मेदारी, भाजयुमो नेता रौशन ने दी बधाई….

भाजपा कोर कमेटी में बढ़ा बिलासपुर का मान रौशन सिंह प्रदेश कार्यसमिति सदस्य भाजयुमो छत्तीसगढ़

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ की राजनीति में संगठन, सुशासन और विकास की पहचान बन चुके बिलासपुर विधायक अमर अग्रवाल को भारतीय जनता पार्टी की प्रदेश कोर कमेटी का सदस्य बनाए जाने पर राजनीतिक और सामाजिक क्षेत्र में उत्साह का माहौल है। भाजपा संगठन में उनकी नई भूमिका को न केवल बिलासपुर बल्कि पूरे प्रदेश के लिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है। इसी क्रम में भाजपा कार्यकर्ता रौशन सिंह, विधायक प्रतिनिधि शरद यादव ने अमर अग्रवाल के निवास कार्यालय पहुंचकर उन्हें पुष्पगुच्छ भेंट किया तथा नई जिम्मेदारी मिलने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित कीं।

जैसा कि ज्ञात हो कि अमर अग्रवाल छत्तीसगढ़ भाजपा के उन वरिष्ठ नेताओं में शामिल हैं, जिन्होंने संगठन और शासन दोनों स्तरों पर अपनी कार्यक्षमता की अलग पहचान बनाई है। अमर अग्रवाल लंबे समय से भाजपा की राजनीति के प्रमुख चेहरों में रहे हैं। बिलासपुर विधानसभा क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करते हुए उन्होंने जनता का विश्वास अर्जित किया। डा. रमन सिंह सरकार में स्वास्थ्य, वित्त, वाणिज्यिक कर तथा नगरीय प्रशासन जैसे महत्वपूर्ण विभागों की जिम्मेदारी संभालते हुए उन्होंने कई जनहितकारी योजनाओं को गति दी। उनकी मजबूत जनस्वीकृति, संगठनात्मक क्षमता और विकासोन्मुखी सोच ने उन्हें भाजपा के शीर्ष नेतृत्व के भरोसेमंद नेताओं में शामिल किया है। जनसंपर्क और जनसेवा को राजनीति का आधार मानने वाले अमर अग्रवाल लोगों के बीच में सुख दुःख में एवं बस्ती चलो अभियान जैसे कार्यक्रमों के माध्यम से लगातार जनता के बीच सक्रिय रहते हैं। भाजपा प्रदेश कोर कमेटी में उनकी नियुक्ति को संगठन की मजबूती तथा प्रदेश में पार्टी की रणनीतिक भूमिका को और प्रभावी बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

RELATED ARTICLES

Recent posts

मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के निर्देशों पर सख्ती: किसानों के हित में खाद की कालाबाजारी पर प्रहार अवैध भंडारण पर कृषि विभाग की बड़ी...

बिना अनुमति गोदाम में रखा गया उर्वरक सीलबंद,नोटिस जारी बिलासपुर,/ मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के निर्देशानुसार किसानों को खाद-बीज की सुचारु उपलब्धता सुनिश्चित करने तथा...