Homeअपराधऑपरेशन प्रहार के तहत नशे के विरुद्ध सिटी कोतवाली पुलिस की प्रभावी...

ऑपरेशन प्रहार के तहत नशे के विरुद्ध सिटी कोतवाली पुलिस की प्रभावी कार्यवाही…अवैध शराब बिक्री करने वाले आरोपी को किया गया गिरफ्तार…

बिलासपुर कोतवाली थाना अंतर्गत मामला पुलिस अधीक्षक बिलासपुर रजनेश सिंह (भा.पु.से.) द्वारा जिले में संचालित “ऑपरेशन प्रहार” के तहत अवैध नशे के कारोबार के विरुद्ध प्रभावी एवं कठोर कार्यवाही करने के निर्देश दिए गए हैं। उक्त निर्देशों के परिपालन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर) पंकज कुमार पटेल एवं नगर पुलिस अधीक्षक गगन कुमार (भा.पु.से.) के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी सिटी कोतवाली निरीक्षक देवेश सिंह राठौर द्वारा अवैध शराब कारोबारियों की सतत पतासाजी की जा रही थी।दिनांक 01.06.2026 को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि पचरीघाट केंवटपारा क्षेत्र में एक व्यक्ति अवैध रूप से देशी शराब रखकर बिक्री कर रहा है। सूचना की तस्दीक कर मुखबिर पंचनामा तैयार किया गया तथा पुलिस टीम द्वारा स्वतंत्र गवाहों की उपस्थिति में बताए गए स्थान पर दबिश दी गई।मौके पर आरोपी राहुल केंवट को पकड़ा गया। तलाशी लेने पर उसके कब्जे से 90 पाव देशी प्लेन शराब (कुल 16.200 बल्क लीटर) बरामद हुई, जिसकी अनुमानित कीमत ₹7,200 है। बरामद शराब को विधिवत जप्त किया गया।आरोपी के विरुद्ध धारा 34(2) आबकारी अधिनियम के तहत अपराध पंजीबद्ध कर उसे विधिवत गिरफ्तार किया गया तथा न्यायालय में प्रस्तुत कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।

RELATED ARTICLES

Recent posts