Saturday, June 6, 2026
Homeखास खबरविश्व पर्यावरण दिवस पर ग्राम लोहर्सी में पौधा लगाकर दिया पर्यावरण संवर्धन...

विश्व पर्यावरण दिवस पर ग्राम लोहर्सी में पौधा लगाकर दिया पर्यावरण संवर्धन का संदेश….

विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर ग्राम लोहर्सी के दौरान अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने विभिन्न प्रजातियों के पौधे रोपित कर उनके संरक्षण एवं संवर्धन का संकल्प लिया। सेवा सहकारी समिति प्रबंधक अमित तिवारी समिति अध्यक्ष रामनिवास साहू सहकारिता जनप्रतिनिधि नरेंद्र नायक ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण केवल एक दिवस का कार्यक्रम नहीं, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के सुरक्षित भविष्य के लिए सतत् जनभागीदारी का अभियान है। उन्होंने कहा कि बढ़ते प्रदूषण और जलवायु परिवर्तन की चुनौतियों के बीच वृक्षारोपण सबसे प्रभावी और सरल उपाय है। प्रत्येक नागरिक को अपने जीवन में कम से कम एक पौधा लगाकर उसकी देखभाल की जिम्मेदारी निभानी चाहिए। उन्होंने कहा कि पौधे केवल हरियाली नहीं बढ़ाते, बल्कि स्वच्छ वायु, जल संरक्षण और जैव विविधता के संरक्षण में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।कार्यक्रम में उपस्थित सभी समिति प्रबंधक एवं कर्मचारियों ने पौधों की नियमित देखभाल तथा पर्यावरण संरक्षण के लिए सक्रिय योगदान देने का संकल्प लिया।

उन्होंने प्लास्टिक के उपयोग में कमी जल संरक्षण स्वच्छता बनाने रखने और अधिक से अधिक पौधारोपण करने का आह्वान किया नरेंद्र नायक ने कहा कि पर्यावरण सुरक्षा केवल सरकार की जिम्मेदारी नहीं है बल्कि समाज के प्रत्येक व्यक्ति का कर्तव्य है विश्व पर्यावरण दिवस हमें यह याद दिलाता है कि पृथ्वी हमारी साझा धनोहर और इसके संरक्षण के लिए सामूहिक प्रयास आवश्यकता है यदि आज हम पर्यावरण के प्रति सजन नहीं हुई तो भविष्य में इसके गंभीर परिणाम भुगतने करने पढ़ सकते हैं कार्यक्रम के तहत एक पेड़ मां के नाम अभियान के अंतर्गत पौधोंरोपण किया गया इस अवसर पर सरपंच अनिल साहू सेवा सहकारी समिति प्रबंधक अमित तिवारी समिति अध्यक्ष रामनिवास साहू राजकुमार श्रीवास सेल्समैन रमेश साहू सहित हिद बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।।

RELATED ARTICLES

Recent posts

अवैध खनिज परिवहन पर फिर बड़ी कार्रवाई विशेष अभियान में 16 वाहन जब्त, 16 प्रकरण दर्ज 8 हाइवा, 6 ट्रैक्टर-ट्रॉली और 2 माजदा वाहन...

बिलासपुर,// कलेक्टर श्री संजय अग्रवाल के निर्देश तथा उप संचालक, खनिज प्रशासन के मार्गदर्शन में जिले में खनिजों के अवैध उत्खनन, परिवहन एवं भंडारण...