Homeअपराधखनिज माफियाओं पर प्रशासन का शिकंजा, 9 वाहन जब्त..विशेष अभियान में 5...

खनिज माफियाओं पर प्रशासन का शिकंजा, 9 वाहन जब्त..विशेष अभियान में 5 हाइवा और 4 ट्रैक्टर-ट्रॉली पर कार्यवाही…

बिलासपुर/- जिले में अवैध खनिज उत्खनन, परिवहन एवं भंडारण पर रोक लगाने के लिए जिला प्रशासन द्वारा लगातार सख्त कार्रवाई की जा रही है।     

कलेक्टर संजय अग्रवाल के निर्देश तथा उप संचालक, खनिज प्रशासन के मार्गदर्शन में खनिज विभाग की टीम ने विशेष अभियान चलाकर 5 हाइवा एवं 4 ट्रैक्टर-ट्रॉली सहित कुल 9 वाहनों को जब्त किया है।खनिज विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार 6 जून से 8 जून 2026 तक जिले के सरकंडा, सीपत, करगी, कोटा, पोड़ी, कोनी एवं मंगला क्षेत्र में सघन जांच अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान अवैध रूप से रेत एवं चूनापत्थर का उत्खनन तथा परिवहन करते पाए गए वाहनों पर कार्रवाई की गई। जांच के दौरान करगी क्षेत्र में रेत परिवहन करते एक हाइवा, कोनी क्षेत्र में चूनापत्थर परिवहन करते एक हाइवा तथा सरकंडा क्षेत्र में चूनापत्थर परिवहन करते दो हाइवा वाहनों को जब्त किया गया। वहीं सीपत क्षेत्र में अवैध रेत परिवहन करते एक हाइवा पर कार्रवाई की गई।इसी प्रकार मंगला क्षेत्र के शिवघाट बैराज से अवैध रूप से रेत उत्खनन करते दो ट्रैक्टर-ट्रॉली तथा पोड़ी क्षेत्र में रेत परिवहन करते दो ट्रैक्टर-ट्रॉली जब्त की गईं। सभी जब्त वाहनों को संबंधित थाना क्षेत्रों कोनी, कोटा, सरकंडा एवं सीपत की अभिरक्षा में रखा गया है।जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि खनिज संपदा के अवैध दोहन को किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। खनिज, राजस्व एवं पुलिस विभाग के संयुक्त दल द्वारा जिले में लगातार निगरानी रखी जा रही है तथा अवैध उत्खनन, परिवहन और भंडारण के मामलों में आगे भी कठोर कार्रवाई जारी रहेगी।

विज्ञापन
RELATED ARTICLES

Recent posts

रोटरी क्लब ऑफ बिलासपुर यूनाइटेड ने 140 बच्चों को स्कूल बैग एवं लंच बॉक्स वितरित किए….

बिलासपुर। रोटरी क्लब ऑफ बिलासपुर यूनाइटेड द्वारा VolunTeens Bilaspur के सहयोग से शासकीय प्राथमिक शाला, मोपका में स्कूल बैग एवं लंच बॉक्स वितरण कार्यक्रम...