Friday, June 26, 2026
Homeखास खबरजिला निजी अशासकीय विद्यालय संचालक संगठन बिलासपुर का धरना प्रदर्शन..

जिला निजी अशासकीय विद्यालय संचालक संगठन बिलासपुर का धरना प्रदर्शन..

बिलासपुर जिला निजी अशासकीय विद्यालय संचालक संगठन बिलासपुर के द्वारा मुंगेली नाका मैदान से होकर कलेक्टर आफिस तक धरना प्रदर्शन अध्यक्ष विष्णु कौशिक उपाध्यक्ष राजेंद्र सिंगरौल सचिव गोपाल प्रसाद साहू सहसचिव अनिल कुमार कोषाध्यक्ष रविन्द्र गहवई मिडिया प्रभारी हीरालाल देवांगन अंकेश गुप्ता बसंत कश्यप सहित अशासकीय विद्यालय संचालक संगठन बिलासपुर के सभी पदाधिकारी एवं सदस्यगणों ने शासन द्वारा दी जाने वाली निःशुल्क पुस्तक को समयानुसार नहीं दी जा रही है इसके तारतम्य में कलेक्टर साहब को ज्ञापन सौंपा गया।जिससे निजी विद्यालयों में अध्ययनरत विद्यार्थियों को पढ़ाई में बाधा उत्पन्न हो रही है जबकि इसके विपरित शासकीय विद्यालयों में यह पुस्तक पहुचाकर दें दी गई है और बच्चों को स्कूल के द्वारा पुस्तकें वितरण की जा चुकी है और आने वाले नये बच्चों को दी जा रही है परन्तु निजी अशासकीय विद्यालय के विद्यार्थियों को मिलने वाली पुस्तक देने में भारी विलंब कर रही है।     

जबकि सभी अशासकीय विद्यालयों के द्वारा इसकी संख्यात्मक जानकारी यू डाइस में अपार आईडी बनाकर आनलाइन जानकारी पूर्व में जमा ली जा चुकी है फिर भी अशासकीय विद्यालयों के विद्यार्थियों को पुस्तक लाभ नहीं देना शासन के दोहरे मापदंड की मंशा को प्रदर्शित कर रही है जिसके विरुद्ध में कलेक्टर साहब से सौजन्य मुलाकात कर ज्ञापन देकर यह जानकारी देते हुए यह अवगत कराया गया कि यदि सही समयमान पर पुस्तक नहीं मिलती है।       

तो हमारी संगठन प्रदेश संगठन के साथ मिलकर रायपुर में उग़ प्रदर्शन करने हेतु बाध्य हो जाएगी।इस धरना प्रदर्शन में मुख्य रूप से अशासकीय विद्यालय संचालक संगठन के सदस्यों में सेतु रत्नम सोन,जुगल किशोर यादव, नन्द कुमार साहू, गंगा प्रसाद धुरी, रामेश्वरी साहू, ऐश्वर्या सिंगरौल,भारती सिंगरौल, शालिनी कश्यप,अल्का कश्यप, रिया यादव,लोकेश कौशिक,मीरा श्रीवास, रोज़ा रमनी,रजनी मौर्य,मनोज कौशिक, संदीप ध़ुव,जे एस क्षत्रिय,सूरज यादव, रामायण कैवर्त,रवि तिवारी,आदि संचालक गण उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES

Recent posts

कछार,सेंदरी, लोफंदी के बाद अब खैरा-डंगनिया के जंगल संकट में—क्या बचेगी बेलतरा की प्राकृतिक धरोहर- आंकित गौरहा….

बिलासपुर। बेलतरा विधानसभा क्षेत्र में लगातार सामने आ रहे अवैध रेत और मुरुम , मिट्टी खनन के मामलों को लेकर कांग्रेस नेता अंकित गौरहा...