बिलासपुर में आयोजित सराफा महासम्मेलन उस समय खास बन गया जब एक ही मंच पर प्रदेश के दोनों उपमुख्यमंत्री मौजूद रहे। सराफा व्यापारियों के इस बड़े सम्मेलन में उद्योग के विकास, सुरक्षा और भविष्य की संभावनाओं पर विस्तार से चर्चा हुई। कार्यक्रम में व्यापारियों की प्रमुख मांगों को लेकर सरकार की ओर से सकारात्मक संकेत भी मिले।मुख्य अतिथि उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने कहा कि छत्तीसगढ़ के सभी जिलों से सराफा व्यापारी इस महा सम्मेलन में शामिल हुए हैं।
सम्मेलन में कानून विशेषज्ञों और उद्योग से जुड़े वक्ताओं ने व्यापार से जुड़े विभिन्न विषयों पर अपने विचार रखे। उन्होंने सराफा व्यापारियों को बधाई देते हुए स्वर्ण कला बोर्ड के गठन और बिलासपुर में जेम्स एंड ज्वेलरी पार्क स्थापित करने की दिशा में प्रयास का भरोसा दिलाया।वही गृह मंत्री विजय शर्मा ने कहा कि चोरी के माल की बरामदगी के मामलों में स्पष्ट प्रक्रिया तय की जानी चाहिए और बिना जांच-पड़ताल किसी व्यापारी पर कार्रवाई नहीं होनी चाहिए।
कार्यक्रम के संयोजक कमल सोनी ने बताया कि संगठन का तेजी से विस्तार हुआ है और सराफा व्यापारियों की समस्याओं के समाधान के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने बिलासपुर में अलग सराफा बाजार की मांग को भी प्रमुखता से उठाया।
ग्राम महमंद में पाइपलाइन विस्तार कार्यक्रम भूमिपूजन संपन्न) जनप्रतिनिधि चाहे वह निर्वाचित हो चाहे गैर निर्वाचित उनका पहला दायित्व यही बनता है कि अपने...