
बिलासपुर भारतीय जनता युवा मोर्चा छत्तीसगढ़ ने संगठन को सशक्त बनाने की दिशा में प्रदेश में महत्वपूर्ण कदम उठाई है.

इसी के तहत बिलासपुर के युवा नेता रौशन सिंह को भाजयुमो मुंगेली जिला का *सह-प्रभारी* नियुक्त किया गया है. संगठन में लंबे समय से सक्रियता,निष्ठा और अनुशासित कार्य शैली के चलते मिली इस जिम्मेदारी से युवाओं में उत्साह का माहौल है।
प्रदेश की टीम में किसी भी युवा कार्यकर्ता के लिए ऐसी जिम्मेदारी मिलना बड़ी उपलब्धि मानी जाती है. यह नियुक्ति ऐसे समय में हुई है जब संगठन जमीनी स्तर पर कार्य करने वाले युवा नेतृत्व को आगे लाने की नीति पर कार्य कर रहा है


