Friday, July 24, 2026
Homeखास खबरपहली बार बॉलीवुड के साथ नजर आएंगे छत्तीसगढ़ के कलाकार, अभिषेक चौहान...

पहली बार बॉलीवुड के साथ नजर आएंगे छत्तीसगढ़ के कलाकार, अभिषेक चौहान का ड्रीम प्रोजेक्ट…..

रायपुर। छत्तीसगढ़ के कलाकारों के लिए गर्व का क्षण आने वाला है। पहली बार प्रदेश के कई कलाकार एक बड़े बॉलीवुड प्रोजेक्ट में नजर आएंगे। फिल्म का निर्माण छत्तीसगढ़ और मुंबई में किया जाएगा, जिससे स्थानीय प्रतिभाओं को राष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बनाने का अवसर मिलेगा।

फिल्म के मुख्य कलाकार एवं चीफ असिस्टेंट डायरेक्टर अभिषेक चौहान ने बताया कि यह उनका ड्रीम प्रोजेक्ट है। उन्होंने कहा कि इस फिल्म में बॉलीवुड और छत्तीसगढ़ के कलाकारों का शानदार समन्वय देखने को मिलेगा।

फिल्म में बॉलीवुड के वरिष्ठ अभिनेता रजित कपूर, राहुल रॉय, हिमानी शिवपुरी, बिजेंद्र काला और गुलशन ग्रोवर महत्वपूर्ण भूमिकाओं में नजर आएंगे। वहीं, राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता अभिनेत्री अंजलि पाटिल फिल्म की मुख्य नायिका होंगी, जबकि अभिषेक चौहान स्वयं मुख्य अभिनेता की भूमिका निभाएंगे।

फिल्म का निर्देशन देश के वरिष्ठ अभिनेता पेंटल करेंगे। चीफ असिस्टेंट डायरेक्टर की जिम्मेदारी अभिषेक चौहान निभा रहे हैं, जबकि जुम्मा आरज़ू सिंह भी निर्देशन टीम का हिस्सा हैं।

संगीत के क्षेत्र में भी छत्तीसगढ़ की प्रतिभाओं को प्रमुख स्थान दिया गया है। फिल्म के संगीत निर्देशक गोपी मिश्र हैं। छत्तीसगढ़ से अनुराग शर्मा, गरिमा दिवाकर, ममता निषाद और ओमकार दास अपनी आवाज़ देंगे। वहीं बॉलीवुड के प्रसिद्ध गायक अनूप जलोटा और कैलाश खेर भी फिल्म के गीतों को अपनी आवाज़ से सजाएंगे।

निर्माताओं के अनुसार फिल्म की शूटिंग छत्तीसगढ़ के विभिन्न खूबसूरत स्थलों के साथ-साथ मुंबई में भी की जाएगी। यह फिल्म न केवल मनोरंजन का माध्यम होगी, बल्कि छत्तीसगढ़ की कला, संस्कृति और स्थानीय प्रतिभाओं को राष्ट्रीय स्तर पर नई पहचान दिलाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम साबित होगी।

RELATED ARTICLES

Recent posts

कांग्रेस नेता त्रिलोक चंद्र श्रीवास के साथ बेलतरा – बिलासपुर के सैकड़ो कांग्रेसजन स्व. बीसाहू दास महंत के श्रद्धांजलि कार्यक्रम में सम्मिलित हुए…..

बिलासपुर सहित छत्तीसगढ़ के लोकप्रिय कांग्रेस नेता श्री त्रिलोक चंद्र श्रीवास, राष्ट्रीय समन्वयक- अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी, प्रभारी - गुजरात तथा आंध्रप्रदेश के मार्गदर्शन...