Homeखास खबरपुराने कम्पोजिट भवन की बदहाल व्यवस्था पर कर्मचारियों ने उठाई आवाज कलेक्टर...

पुराने कम्पोजिट भवन की बदहाल व्यवस्था पर कर्मचारियों ने उठाई आवाज कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन, मरम्मत व मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने की मांग….

बिलासपुर// जिला मुख्यालय स्थित पुराने कम्पोजिट भवन में कार्यरत कर्मचारियों ने भवन की जर्जर होती व्यवस्था एवं मूलभूत सुविधाओं के अभाव को लेकर कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा। कर्मचारियों ने भवन की मरम्मत, पार्किंग, शौचालय एवं विद्युत व्यवस्था सहित विभिन्न समस्याओं के शीघ्र निराकरण की मांग की है।

ज्ञापन में कर्मचारियों ने बताया कि पुराने कम्पोजिट भवन, नए कम्पोजिट भवन तथा कलेक्ट्रेट भवन के कई हिस्सों में लंबे समय से मरम्मत और रंग-रोगन नहीं होने के कारण भवन की स्थिति खराब हो गई है। कार्यालयों के भीतर भी दीवारें एवं अन्य संरचनाएं जर्जर हो चुकी हैं, जिससे कर्मचारियों को कार्य करने में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

कर्मचारियों ने पुराने कम्पोजिट भवन के पीछे खाली पड़ी भूमि पर वाहनों के लिए व्यवस्थित पार्किंग (वाहन स्टैंड) विकसित करने की मांग की है। साथ ही शौचालयों की मरम्मत कराने एवं पुरुष कर्मचारियों के लिए अतिरिक्त शौचालय निर्माण की आवश्यकता भी बताई है।

ज्ञापन में भवन की विद्युत व्यवस्था को अपर्याप्त बताते हुए अलग ट्रांसफार्मर स्थापित करने की मांग की गई है। कर्मचारियों का कहना है कि इससे बिजली आपूर्ति बेहतर होगी और कार्य प्रभावित नहीं होगा।

इसके अलावा पुराने कम्पोजिट भवन के समीप लगा ट्रैफिक सिग्नल लंबे समय से खराब पड़ा है, जिससे आवागमन में परेशानी हो रही है। कर्मचारियों ने इसकी तत्काल मरम्मत अथवा नया ट्रैफिक सिग्नल लगाने की मांग भी प्रशासन से की है।

कर्मचारियों ने कलेक्टर से सभी मांगों पर शीघ्र सकारात्मक कार्रवाई करते हुए बेहतर कार्य वातावरण उपलब्ध कराने का आग्रह किया है। ज्ञापन पर पुराने कम्पोजिट भवन में कार्यरत कर्मचारियों के हस्ताक्षर दर्ज हैं।

विज्ञापन
RELATED ARTICLES

Recent posts

रोटरी क्लब ऑफ बिलासपुर यूनाइटेड ने 140 बच्चों को स्कूल बैग एवं लंच बॉक्स वितरित किए….

बिलासपुर। रोटरी क्लब ऑफ बिलासपुर यूनाइटेड द्वारा VolunTeens Bilaspur के सहयोग से शासकीय प्राथमिक शाला, मोपका में स्कूल बैग एवं लंच बॉक्स वितरण कार्यक्रम...