Homeखास खबरमहिला शशक्तिकरण एवं आत्मरक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए वरुण...

महिला शशक्तिकरण एवं आत्मरक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए वरुण पाण्डेय और रानू को मिला सम्मान…

रायपुर-राष्ट्रीय पर्यावरण एवं खनिज संरक्षण मंच छत्तीसगढ़ द्वारा नगर भवन बलौदाबाजार में समाज एवं शासन के विभिन्न योजनाओं में विशिष्ट योगदान हेतु प्रतिभाओं का सम्मान समारोह में महिला शसक्तीकरण एवं बालिका आत्मरक्षा के क्षेत्र में छत्तीसगढ़ के 10 लाख से भी अधिक बालिकाओं और महिलाओं को आत्मरक्षा प्रशिक्षण देने के लिए वरुण पाण्डेय एवं रूखमणी रानू का सम्मान मुख्यातिथि टंकराम वर्मा केबिनेट मंत्री राजस्व एवं आपदा प्रबंधन, पुनर्वास उच्च शिक्षा छत्तीसगढ़ शासन,विशिष्ट अतिथि कलेक्टर कुलदीप शर्मा,वन मण्डलाधिकारी गड़वीर धम्मशील पुलिस अधीक्षक राय गौरव राम प्रवेश, एवं प्रदेशाध्यक्ष के के वर्मा के गरिमामयी आतिथ्य में सम्पन्न हुआ, उक्त उपलब्धि इन्होंने सेल्फ डिफेंस ऑर्गेनाइजेशन ऑफ छत्तीसगढ़ के मार्गदर्शन में अर्जित करने पर प्रदेश भर के सदस्यों में हर्ष व्याप्त है, इनकी उपलब्धि अर्जित कर सम्मानित होने पर दक्षिणेश्वर महाकाली आश्रम के सनत गुरुजी,पूर्व राज्यमंत्री दर्जा हर्षवर्धन, अनुविभागीय अधिकारी सुब्रत प्रधान, तहसीलदार शशिभूषण सोनी,सांदीपनि महाविद्यालय के डायरेक्टर संतोष गुप्ता, अमर सुल्तानिया, जितेंद्र तिवारी,मिक्सबॉक्सिंग एसोसिएशन के प्रदेश सचिव वीरेंद्र डड़सेना,खेल एवं युवा कल्याण विभाग के एस एस बघेल, वंशिका चौहान,आरती सराफ, सन्तोष साहू,पंकज दास, कुमार गौरव, श्रीजेता पाण्डेय, त्रिलोचन साहू, राहुल साहू, भगवंतीन निराला, केदारनाथ बरेठ, अरूण कश्यप, अमेश जांगड़े, निशी धीवर,सरोज सारथी, राइसकिंग खूंटे, वीरभद्र बहादुर लॉयन, तरुण खटकर, यादराम हिरवानी, राजेश नायक पप्पू भैया, विजेंद्र गुड्डू यादव,संजय पंडा, जितेंद्र रावत, लवली महंत, वेणु मंजूरी, रेणुका कुम्हार, वामिनी साहू, हरीश साहू, कविता खूंटे,स्वाति गढ़ेवाल, हिमांशु पटेल, वैभवी सिंह सिसोदिया, भूमिका कुर्रे, निशि धीवर, ज्योति मानिकपुर, ज्योति बघेल, खुशबू महंत, खुशबू सिंह, अंकिता सिंह, लिजा महंत, जी आर प्रधान , हर्षवर्धन शास्त्री, हरप्रीत सिंह, गीता बरेठ, प्रशांत पाण्डेय,कविता खूंटे, आराधना खूंटे, नेहा यादव, लक्ष्य थवाईत, सुजीत मोगरे, आरती सराफ,आदि ने शुभकामनाएं प्रेषित करते हुए निरन्तर प्रगति और समाज सेवा के प्रति समर्पित करने के लिए हर्ष व्यक्ति किए हैं।

विज्ञापन
RELATED ARTICLES

Recent posts

रोटरी क्लब ऑफ बिलासपुर यूनाइटेड ने 140 बच्चों को स्कूल बैग एवं लंच बॉक्स वितरित किए….

बिलासपुर। रोटरी क्लब ऑफ बिलासपुर यूनाइटेड द्वारा VolunTeens Bilaspur के सहयोग से शासकीय प्राथमिक शाला, मोपका में स्कूल बैग एवं लंच बॉक्स वितरण कार्यक्रम...