बिलासपुर। देशभर में आजादी के 80वें वर्ष के गौरवपूर्ण अवसर पर स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास और देशभक्ति के वातावरण में मनाया गया। इसी क्रम में जिला पंचायत बिलासपुर में भी स्वतंत्रता दिवस समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में राष्ट्रध्वज तिरंगा पूरे सम्मान और गरिमामय वातावरण के बीच फहराया गया।



