Homeखास खबरड्रीमलैंड हायर सेकेंडरी स्कूल में शान से लहराया तिरंगा, देशभक्ति गीतों से...

ड्रीमलैंड हायर सेकेंडरी स्कूल में शान से लहराया तिरंगा, देशभक्ति गीतों से गूंजा परिसर…..

बिलासपुर। अरविंद नगर, सरकंडा स्थित ड्रीमलैंड हायर सेकेंडरी स्कूल में 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास एवं देशभक्ति के माहौल में मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत विद्यालय की प्राचार्य निवेदिता सरकार एवं स्कूल स्टाफ द्वारा विधिवत तिरंगा ध्वज फहराकर की गई।
ध्वजारोहण के बाद छात्र-छात्राओं ने देशभक्ति गीतों सहित विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों की मनमोहक प्रस्तुतियां दीं। बच्चों की प्रस्तुतियों ने उपस्थित सभी लोगों में राष्ट्रप्रेम की भावना को और मजबूत किया। इस दौरान पूरा विद्यालय परिसर देशभक्ति के नारों और गीतों से गूंज उठा।
विद्यालय की प्राचार्य निवेदिता सरकार ने स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं देते हुए विद्यार्थियों को देश की एकता, अखंडता और प्रगति में अपनी भूमिका निभाने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों में देशप्रेम, अनुशासन और जिम्मेदारी की भावना विकसित करना शिक्षा का महत्वपूर्ण उद्देश्य है।
कार्यक्रम में विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाओं, स्टाफ एवं छात्र-छात्राओं की सक्रिय सहभागिता रही। स्वतंत्रता दिवस समारोह उत्साह और उमंग के साथ संपन्न हुआ।

विज्ञापन
RELATED ARTICLES

Recent posts

रोटरी क्लब ऑफ बिलासपुर यूनाइटेड ने 140 बच्चों को स्कूल बैग एवं लंच बॉक्स वितरित किए….

बिलासपुर। रोटरी क्लब ऑफ बिलासपुर यूनाइटेड द्वारा VolunTeens Bilaspur के सहयोग से शासकीय प्राथमिक शाला, मोपका में स्कूल बैग एवं लंच बॉक्स वितरण कार्यक्रम...