Sunday, August 16, 2026
Homeखास खबर80 वे 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस ग्राम पंचायत के साथ उपस्वास्थ्य केन्द्र,...

80 वे 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस ग्राम पंचायत के साथ उपस्वास्थ्य केन्द्र, जिला सेवा सहकारी केंद्र,पशु औषधालय,महिला समूहों ने धूमधाम से मनाया गया….

एवं सभी स्कूलों और संस्थानों में हुआ ध्वजारोहण

स्थान: बिलासपुर (छत्तीसगढ़)

कलम से : उमाशंकर साहू

बिलासपुर। स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर ग्राम पंचायत उपस्वास्थ्य केंद्र, शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सहित क्षेत्र के सभी प्रमुख विद्यालयों और शासकीय-गैर शासकीय संस्थानों में 15 अगस्त को बड़े ही धूमधाम और हर्षोल्लास के साथ ध्वजारोहण किया गया।

स्वतंत्रता दिवस के इस मुख्य कार्यक्रम में ग्राम सरपंच धनित्तर सूर्यवंशी ने उपसरपंच, समस्त पंचों और स्थानीय जनप्रतिनिधियों के साथ मिलकर राष्ट्रीय ध्वज फहराया और तिरंगे को सलामी दी।

इस अवसर पर ‘मिशन नव भारत’ के प्रदेश उपाध्यक्ष व वरिष्ठ पत्रकार उमाशंकर साहू की विशेष उपस्थिति रही। ग्राम पंचायत के अलावा पशु औषधालय, शिवसेना समिति कार्यालय, सरस्वती शिशु मंदिर तथा शारदा विद्या मंदिर सहित क्षेत्र की सभी प्रमुख जगहों पर गरिमामय माहौल में ध्वजारोहण संपन्न हुआ।

इसी कड़ी में जिला सेवा सहकारी समिति में संस्था के अध्यक्ष यशवंत सिंह एवं प्रबंधक राजेंद्र साहू ने संयुक्त रूप से ध्वजारोहण कर स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दीं।

कार्यक्रम के अंतिम चरण में शारदा विद्या मंदिर में रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। स्कूली बच्चों की शानदार प्रस्तुतियों को देखने के लिए बड़ी संख्या में ग्रामवासी उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले बच्चों को विशेष पुरस्कार देकर सम्मानित और प्रोत्साहित किया गया। ध्वजारोहण के पहले कक्षा पहली से बारहवीं तक के विघार्थियों ने शानदार जुलुस निकालकर स्वतंत्रता दिवस के उत्सव को दुगना कर दिया। स्वामी विवेकानंद और महात्मा गाँधी चौक पर दोनों महापुरुषों की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया। साथ ही गाँव के व्यापारिक केन्द्र भारत भवन में तिरंगा फहराया गया। शासकीय उच्चतर माध्यमिक विघालय के आयोजन में ग्राम पंचयात के सरपंच धनित्तर सूर्यवंशी, प्रबंधन समिति अध्यक्ष सतीश धीवर, प्राचार्य राजेश शर्मा, मंडल अध्यक्ष मनीष कौशिक, उपसरपंच अक्षय साहू, प्रबंध समिति सदस्य द्वासीराम धीवर, चैतराम साहू, अभिषेक धीवर, संगीता विश्वकर्मा, वरिष्ठ नागरिक यदुनंदन कौशिक, सुरेन्द्र पांडेय, अनुज धीवर, पवन धीवर, यशवंत सिंह, रामावतार यादव, अजय साहू, अमित राव, प्रदीप साहू, गौरीशंकर साहू, संजीत पांडे, रामकुमार मानिकपुरी, पनाराम धीवर, सरजू साहू, अवधराम साहू, बंशी कोरी, पोमन सिंह, दरबारी यादव, व्याख्याता अनिल वर्मा, चंदन सारखेल, ओमप्रकाश वर्मा, प्रदीप मुखर्जी, शांति तिर्की, अनुप नूतन कूजूर, नमिता, शर्मा, कीर्तन बंजारे, सहित बडी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES

Recent posts