Wednesday, August 19, 2026
Homeखास खबरबिलासपुर में बारिश ने पकड़ी रफ्तार, अब तक सामान्य से 8.4 प्रतिशत...

बिलासपुर में बारिश ने पकड़ी रफ्तार, अब तक सामान्य से 8.4 प्रतिशत अधिक वर्षा….

बिलासपुर। जिले में मानसून सक्रिय होने के साथ ही बारिश का दौर जारी है। कलेक्टर कार्यालय की भू-अभिलेख शाखा द्वारा जारी दैनिक वर्षा प्रतिवेदन के अनुसार 19 अगस्त 2026 तक जिले में कुल 9415.6 मिलीमीटर वर्षा दर्ज की गई है, जो पिछले 10 वर्षों की औसत वर्षा 8686.2 मिलीमीटर की तुलना में 108.4 प्रतिशत है। इस तरह जिले में अब तक सामान्य से 8.4 प्रतिशत अधिक बारिश हो चुकी है।

जिले में 19 अगस्त को कुल 163.1 मिलीमीटर वर्षा दर्ज की गई। इस दौरान सबसे अधिक बारिश रतनपुर में 22.3 मिलीमीटर, बेलगहना में 22.0 मिलीमीटर और बेलतरा में 21.5 मिलीमीटर दर्ज की गई। वहीं बोदरी में 18.4, बिलासपुर में 18.0, सीपत में 16.3, तखतपुर में 10.2, मस्तूरी में 10.1, सकरी में 8.8, कोटा में 5.2, पचपेड़ी में 5.2 तथा बिल्हा में 5.1 मिलीमीटर बारिश हुई।
प्रतिवेदन के अनुसार बोदरी तहसील में अब तक सबसे अधिक 854.1 मिलीमीटर वर्षा दर्ज की गई है। इसके बाद रतनपुर में 816.0, तखतपुर में 798.2, बिलासपुर में 796.7, सकरी में 762.1, बेलतरा में 767.2 और बेलगहना में 791.6 मिलीमीटर वर्षा दर्ज हुई है।
पिछले 10 वर्षों की औसत वर्षा की तुलना में भी जिले के कई क्षेत्रों में बारिश अधिक रही है। बोदरी में यह आंकड़ा औसत का 129.9 प्रतिशत, बिलासपुर में 125.6 प्रतिशत, सकरी में 122.4 प्रतिशत और रतनपुर में 109.5 प्रतिशत रहा। मस्तूरी में 110.2 प्रतिशत तथा सीपत में 102.5 प्रतिशत वर्षा दर्ज की गई।
हालांकि कोटा में अब तक पिछले 10 वर्षों की औसत वर्षा के मुकाबले 87.8 प्रतिशत तथा बिल्हा में 103.5 प्रतिशत वर्षा दर्ज हुई है। पचपेड़ी में यह आंकड़ा 99.9 प्रतिशत रहा।
जिले की औसत वर्षा 784.6 मिलीमीटर दर्ज की गई है, जबकि पिछले 10 वर्षों की औसत वर्षा 723.9 मिलीमीटर रही है। आंकड़ों से स्पष्ट है कि इस मानसून सीजन में जिले में बारिश की स्थिति सामान्य से बेहतर बनी हुई है।
कलेक्टर कार्यालय, बिलासपुर की भू-अभिलेख शाखा द्वारा जारी 19 अगस्त 2026 के दैनिक वर्षा प्रतिवेदन में यह आंकड़े दर्ज किए गए हैं।

RELATED ARTICLES

Recent posts

सरगुजा (अंबिकापुर) में नवीन जिला एवं सत्र न्यायालय भवन के निर्माण तथा सूरजपुर में न्यायिक अधिकारियों के आवासों को लेकर भी सुदृढ़ होगी न्यायिक...

बिलासपुर माननीय  न्यायमूर्ति रमेश सिन्हा, मुख्य न्यायाधीश, छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय, बिलासपुर द्वारा जिला न्यायालयों में न्यायिक अधोसंरचना के सुदृढ़ीकरण की दिशा में एक महत्वपूर्ण...