बिलासपुर -:- जिला शिक्षा विभाग से जुड़े पदोन्नति,पदस्थापना,अनुकंपा नियुक्ति, प्रतिनियुक्ति,अटैचमेंट और युक्तियुक्तकरण जैसे मामलों में गंभीर अनियमितताओं के आरोपों के बावजूद जांच आगे नहीं बढ़ने का मामला अब सवालों के घेरे में है। फरवरी से मई 2026 के बीच लगातार पांच शिकायतें सामने आने के बाद भी यदि जिम्मेदार अधिकारियों की भूमिका और दस्तावेजों की निष्पक्ष जांच नहीं हुई है,तो यह पूरी प्रक्रिया पर गंभीर सवाल खड़े करता है।कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अंकित गौरहा ने इस मामले को एक बार फिर गंभीरता से उठाते हुए संयुक्त संचालक,शिक्षा संभाग बिलासपुर से व्यक्तिगत मुलाकात की और पूरे प्रकरण की निष्पक्ष जांच की मांग की।इसके साथ ही उन्होंने पूर्व में की गई शिकायतों पर अब तक हुई कार्रवाई की लिखित जानकारी मांगते हुए विस्तृत पत्र भी सौंपा है।



