Homeखास खबरओबीसी महासभा केडर कैम्प को लेकर तैयारी बैठक संपन्न....

ओबीसी महासभा केडर कैम्प को लेकर तैयारी बैठक संपन्न….

बिलासपुर। ओबीसी महासभा के प्रांतीय निकाय के आह्वान पर आगामी 30 अगस्त 2026 को बिलासपुर के नेहरू नगर स्थित सामुदायिक भवन में ओबीसी केडर कैम्प का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम में प्रदेश अध्यक्ष राधेश्याम साहू सहित प्रदेशभर के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता प्रमुख रूप से शामिल होंगे। कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए संगठन स्तर पर तैयारियां तेज कर दी गई हैं।

इसी क्रम में तखतपुर में तैयारी बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिला अध्यक्ष डॉ. सुनील कुमार ने केडर कैम्प के उद्देश्य और संगठन की आगामी गतिविधियों की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि ओबीसी महासभा सामाजिक न्याय एवं समानता, आरक्षण अधिकारों की रक्षा, शिक्षा एवं रोजगार के अवसर, महिला सशक्तिकरण तथा समाज की एकता के लिए लगातार कार्य कर रही है।

बैठक में बताया गया कि केडर कैम्प में आरक्षण, संवैधानिक अधिकार, शिक्षा, रोजगार, सामाजिक कुरीतियों के खिलाफ जागरूकता, राजनीतिक एवं संवैधानिक समझ, महिला सशक्तिकरण और आर्थिक विकास जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तार से चर्चा की जाएगी। साथ ही ओबीसी समाज से जुड़े विभिन्न मुद्दों को लोकतांत्रिक एवं संवैधानिक तरीके से शासन-प्रशासन के समक्ष उठाने को लेकर भी मंथन होगा।

इस अवसर पर सूर्य प्रकाश कश्यप ने कहा कि ओबीसी समाज के सभी वर्गों को एकजुट होकर कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए प्रयास करना चाहिए। उन्होंने कहा कि समाज की एकजुटता ही संगठन की ताकत है और बड़ी संख्या में सहभागिता से केडर कैम्प को सफल बनाया जा सकता है।

बैठक में जिला सचिव सोमनाथ यादव, संतोष कश्यप, प्रवीण कौशिक, बलराम प्रसाद श्रीवास, धमके रजक, अजय यादव, जय कश्यप, सुनील यादव, विजय श्रीवास, दुर्गेश कौशिक, अनिल कौशिक, मनीष कौशिक, समीर कौशिक, दीपक कौशिक, संजय कौशिक, रामेश्वर संन्यास, बसंत वर्मा सहित बड़ी संख्या में ओबीसी महासभा के पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहे।

विज्ञापन
RELATED ARTICLES

Recent posts

रोटरी क्लब ऑफ बिलासपुर यूनाइटेड ने 140 बच्चों को स्कूल बैग एवं लंच बॉक्स वितरित किए….

बिलासपुर। रोटरी क्लब ऑफ बिलासपुर यूनाइटेड द्वारा VolunTeens Bilaspur के सहयोग से शासकीय प्राथमिक शाला, मोपका में स्कूल बैग एवं लंच बॉक्स वितरण कार्यक्रम...