रायपुर / बिलासपुर अखिल भारतीय वर्षीय यादव महासभा, छत्तीसगढ़ प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष भुवनेश्वर यादव ने संगठन की राष्ट्रीय और प्रांतीय कार्यकारिणी की अनुशंसा पर प्रदेश में महिला प्रकोष्ठ और युवा प्रकोष्ठ के नए जिला अध्यक्षों के नामों की आधिकारिक घोषणा की है। इस महत्वपूर्ण संगठनात्मक विस्तार की जानकारी महासभा के प्रदेश कार्यालय प्रभारी एवं जिला अध्यक्ष बिलासपुर अखिलेश यादव उच्च न्यायालय अधिवक्ता ने मीडिया को दी।यह नियुक्तियां महासभा के राष्ट्रीय कार्यालय प्रभारी श्री बलवीर सिंह यादव, राष्ट्रीय महासचिव श्री मनोज यादव, राष्ट्रीय सचिव श्री डी.आर. यादव और राष्ट्रीय सचिव श्री एस.डी. यादव इंजीनियर की सहमति व अनुशंसा पर की गई हैं।विज्ञप्ति के अनुसार, प्रदेश महिला प्रकोष्ठ की अध्यक्ष ममता यादव और प्रदेश युवा प्रकोष्ठ के अध्यक्ष श्री लक्ष्मी यादव की विशेष अनुशंसा पर निम्नलिखित पदाधिकारियों को जिला अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई है



