Homeखास खबरछत्तीसगढ़ तृतीय वर्ग शासकीय कर्मचारी संघ का संगठन विस्तार: बिलासपुर संभाग को...

छत्तीसगढ़ तृतीय वर्ग शासकीय कर्मचारी संघ का संगठन विस्तार: बिलासपुर संभाग को मिला नया नेतृत्व….

बिलासपुर// छत्तीसगढ़ प्रदेश तृतीय वर्ग शासकीय कर्मचारी संघ (पंजीयन क्र. 6424) के प्रांतीय कार्यालय रायपुर से जारी *संघ आदेश क्रमांक जी.ई.ए. Q.2/26* के तहत संगठन में महत्वपूर्ण नियुक्तियां की गई हैं।

प्रांतीय अध्यक्ष *श्री चंद्रशेखर तिवारी जी* ने संघ संविधान में प्रदत्त अधिकारों का उपयोग करते हुए *डा कौस्तुभ पांडेय, सहायक शिक्षक, शासकीय प्राथमिक शाला चांटीडीह, बिल्हा, जिला बिलासपुर* को *छत्तीसगढ़ तृतीय वर्ग शासकीय कर्मचारी संघ का संभागीय सचिव (बिलासपुर)* नियुक्त किया है।

नवनियुक्त अन्य पदाधिकारी:

– *श्री चंद्रकांत कश्यप जी* (शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला कोनी) – *संभागीय उपाध्यक्ष, बिलासपुर

श्री प्रवीण कुमार सिंह जी* – *जिला उपाध्यक्ष

श्रीमती आशा चौधरी जी* (शा. प्रा. शाला हार्दिक कला, टोना) – *महिला प्रकोष्ठ सदस्य*

नियुक्ति पत्र प्राप्त होते ही बिलासपुर जिला इकाई द्वारा कार्यालय में भव्य स्वागत समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर प्रदेश महामंत्री डा सुनील यादव जी, संभागीय अध्यक्ष श्री सूर्य प्रकाश कश्यप जी, जिला अध्यक्ष श्री चंद्रशेखर पाण्डेय जी सहित समस्त सदस्यों ने नवनियुक्त पदाधिकारियों को पुष्पमाला व पुष्पगुच्छ भेंट कर शुभकामनाएं दीं।

पदाधिकारियों ने विश्वास जताया कि श्री कौस्तुभ पाण्डेय जी के प्रशासनिक अनुभव और युवा सोच से संगठन को नई गति मिलेगी और कर्मचारी हितों की रक्षा के लिए संगठन और अधिक सशक्त होगा।

RELATED ARTICLES

Recent posts