ग्राम मानिकपुर में सी. सी. रोड एवं रनिंग वाटर कार्य का भूमि पूजन कार्य संपन्न) आम जनमानस चाहे वह शहरी हो चाहे ग्रामीण जनमानस हो उनके सेवा करने से उनके क्षेत्र के विकास के कार्यों में सहभागि बनने से उनके सुख-दुख में हाथ बटाने से आत्मिक सुख मिलता है, एक जनप्रतिनिधि की जिम्मेदारी भी यही बनती है कि अपने क्षेत्र के सर्वांगीण विकास के लिए लगातार प्रयास करता रहे, यह बातें मस्तूरी विधानसभा क्षेत्र के ग्राम पंचायत मानिकपुर में छत्तीसगढ़ के वरिष्ठ कांग्रेस नेता श्री त्रिलोक चंद्र श्रीवास, राष्ट्रीय समन्वयक – अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी, मार्गदर्शक- जिला पंचायत सदस्य क्षेत्र क्रमांक – 3, ने सी. सी. रोड निर्माण कार्य एवं रनिंग वाटर निर्माण कार्य के भूमि पूजन कार्यक्रम मे मुख्य अतिथि के रूप में व्यक्त किये, इस अवसर पर कार्यक्रम की विशिष्ट तिथि के रूप में क्षेत्रीय जनपद सदस्य, जनपद पंचायत बिल्हा की सभापति श्रीमती रामादेवी मौर्य कांग्रेस नेता श्री महेश मिश्रा एवं अध्यक्षता ग्राम पंचायत के सरपंच ने किया, इस अवसर पर मोहन जायसवाल प्रकाश सिंह ठाकुर सौरभ मौर्य वसंत मरकाम अनिल केवट रठलाल केवट श्याम सुंदर अजीत यादव धर्मेंद्र सोनी जितेंद्र शर्मा शुभम श्रीवास सहित सैकड़ो लोग उपस्थित थे ll




