Homeखास खबरबिलासपुर जिले में अब तक 1131.4 मिमी बारिश, सामान्य औसत से 106.2...

बिलासपुर जिले में अब तक 1131.4 मिमी बारिश, सामान्य औसत से 106.2 प्रतिशत दर्ज…

बिलासपुर। जिले में मानसून का दौर जारी है। कलेक्टर कार्यालय की ओर से जारी दैनिक वर्षा प्रतिवेदन के अनुसार 4 सितंबर 2026 तक जिले में कुल 11314.2 मिमी वर्षा दर्ज की गई है। वहीं जिले की औसत वर्षा 942.9 मिमी दर्ज की गई है। पिछले 10 वर्षों की औसत वर्षा 888.0 मिमी रही है।

प्रतिवेदन के मुताबिक 4 सितंबर को जिले में कुल 20.4 मिमी बारिश दर्ज हुई। तहसीलवार आंकड़ों में सबसे अधिक वर्षा बेलतरा में 12.1 मिमी दर्ज की गई। इसके बाद सीपत में 1.1 मिमी, कोटा में 1.4 मिमी, रतनपुर में 1.2 मिमी, सकरी में 1.6 मिमी और बेलतरा में 12.1 मिमी वर्षा दर्ज की गई। बिलासपुर, बिल्हा, मस्तूरी, तखतपुर, बोदरी और पचपेड़ी में इस दिन बारिश दर्ज नहीं हुई।
पिछले 10 वर्षों के औसत से अधिक बारिश
जिले में 1 जून 2026 से 4 सितंबर 2026 तक हुई वर्षा की तुलना पिछले 10 वर्षों की औसत वर्षा से की गई है। रिपोर्ट के अनुसार जिले में अब तक हुई वर्षा पिछले 10 वर्षों के औसत का 106.2 प्रतिशत है। यानी इस मानसून सीजन में जिले में सामान्य औसत की तुलना में अधिक बारिश दर्ज की गई है। 
तहसीलवार आंकड़ों में बोदरी में 124.9 प्रतिशत, बिलासपुर में 126.4 प्रतिशत, सकरी में 112.0 प्रतिशत और रतनपुर में 113.9 प्रतिशत वर्षा पिछले 10 वर्षों के औसत की तुलना में दर्ज की गई है। वहीं कोटा में यह आंकड़ा 87.8 प्रतिशत और पचपेड़ी में 91.4 प्रतिशत रहा।

RELATED ARTICLES

Recent posts

शांति, सद्भाव और भाईचारे के लिए एकजुट हुआ बिलासपुर कलेक्टर-एसएसपी के नेतृत्व में निकला शांति मार्च, सभी वर्गाें ने दिखाई सहभागिता….

बिलासपुर/कलेक्टर श्री संजय अग्रवाल एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री रजनेश सिंह के नेतृत्व में आज बिलासपुर में शांति मार्च निकाला गया। शहर में शांति,...