Homeखास खबरजन्मदिन पर बदला जश्न का अर्थ, वृद्धों एवं श्रवण बाधित बालिकाओं के...

जन्मदिन पर बदला जश्न का अर्थ, वृद्धों एवं श्रवण बाधित बालिकाओं के बीच सेवा बनी उत्सव भाजयुमो कार्यकर्ताओं ने अपने नेता के जन्मदिवस पर किया अनूठा सेवा कार्य….

बिलासपुर, 22 सितंबर नगर विधायक अमर अग्रवाल जी का जन्मदिवस इस वर्ष केवल औपचारिक बधाइयों तक सीमित नहीं रहा, बल्कि सेवा, आस्था और सामाजिक संवेदना का सजीव उदाहरण बन गया।

दिन की शुरुआत श्री अग्रवाल ने अपने निज निवास, राजेंद्र नगर में परिवारजनों के साथ भगवान श्री गणेश जी की पूजा-अर्चना कर आशीर्वाद प्राप्त कर की। इसके पश्चात दिनभर निवास पर शुभचिंतकों, कार्यकर्ताओं एवं शहरवासियों द्वारा बधाई देने का तांता लगा रहा।

सेवा से सजा जन्मोत्सव

माननीय विधायक जी की प्रेरणा से भाजयुमो नेता श्री रौशन सिंह के नेतृत्व में युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने जन्मदिवस को सेवा दिवस के रूप में मनाया। कार्यकर्ताओं ने मसानगंज स्थित कल्याण कुंज वृद्धाश्रम एवं नूतन चौक सरकंडा स्थित श्रवण बाधित बालिका आवासीय विद्यालय में फल एवं मिष्ठान वितरित किए।

इस अवसर पर कार्यकर्ताओं ने वृद्धजनों का आशीर्वाद लिया और बालिकाओं के साथ केक काटकर खुशियां साझा कीं। फल वितरण के दौरान वृद्धाश्रम के बुजुर्गों और विद्यालय की बालिकाओं के चेहरों पर आई मुस्कान ने पूरे आयोजन को सार्थक बना दिया।

इस सेवा कार्य में प्रमुख रूप से मंडल अध्यक्ष शैलेंद्र यादव, विधायक प्रतिनिधि आनंद तावड़कर, विधायक प्रतिनिधि शरद यादव, मोनू रजक, साहिल भाभा, रहेमान अली, अमन फ्रांसिस सहित बड़ी संख्या में युवा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

कार्यकर्ताओं ने कहा कि _”हमारे नेता अमर भैया जी हमेशा सिखाते हैं कि राजनीति का अर्थ केवल सत्ता नहीं, सेवा है। उनके जन्मदिन पर हमने जश्न को जरूरतमंदों की मुस्कान से जोड़ने का प्रयास किया है। यही भाजपा का संस्कार है – सेवा परमो धर्मः।”

RELATED ARTICLES

Recent posts