Homeखास खबरकेंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू ने बिल्हा के सरगांव में ‘जन जन...

केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू ने बिल्हा के सरगांव में ‘जन जन सेवा संकल्प यात्रा’ का किया स्वागत; ग्राम सोढार में ‘आंगन मिलन उत्सव’ में हुए सम्मिलित…

बिलासपुर -आवासन एवं शहरी कार्य राज्य मंत्री तोखन साहू ने सरगांव, बिल्हा में ‘सेवा संकल्प अभियान’ के अंतर्गत वाराणसी से वडनगर तक निकली ‘जन जन सेवा संकल्प यात्रा’ का आत्मीय स्वागत एवं उत्साहवर्धन किया।                इस अवसर पर साहू ने कहा कि सेवा का भाव तभी व्यापक रूप से सार्थक होता है, जब समाज के प्रत्येक वर्ग की सहभागिता से वह जनआंदोलन का रूप ले। उन्होंने कहा कि सेवा, संवेदना और जनभागीदारी के माध्यम से समाज के अंतिम व्यक्ति तक सकारात्मक बदलाव पहुंचाने के प्रयासों को गति दी जा सकती है।                      …ग्राम सोढार में ‘आंगन मिलन उत्सव’ में हुए सम्मिलित…

इसके पूर्व तोखन साहू ने जिला मुंगेली के ग्राम सोढार में ‘सेवा संकल्प अभियान’ के अंतर्गत आयोजित ‘आंगन मिलन उत्सव’ में सहभागिता की। उन्होंने आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं, सहायिकाओं, मितानिन बहनों तथा जनकल्याणकारी योजनाओं की हितग्राही माताओं-बहनों का सम्मान किया।साहू ने बच्चों के साथ न्यौता भोज में सहभागिता की तथा उन्हें खिलौने वितरित किए। उन्होंने ‘एक आंगनबाड़ी–एक मुनगा पेड़’ पहल के तहत पौधरोपण भी किया।इस अवसर पर साहू ने कहा कि आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं एवं सहायिकाओं का सेवा और समर्पण बच्चों के पोषण, देखभाल एवं प्रारंभिक विकास के साथ समाज के स्वस्थ और सुरक्षित भविष्य की मजबूत नींव तैयार करता है। उन्होंने जनभागीदारी के माध्यम से आंगनबाड़ी केंद्रों को और सशक्त बनाने पर जोर दिया।

विज्ञापन
RELATED ARTICLES

Recent posts

युक्तियुक्तकरण-पदोन्नति मामले में जांच के बाद बाबू सुनील यादव निलंबित,कांग्रेस नेता अंकित गौरहा ने की थी निष्पक्ष जांच की मांग….

बिलासपुर -:- जिला शिक्षा विभाग में पदोन्नति, पदस्थापना,अनुकंपा नियुक्ति,प्रतिनियुक्ति,अटैचमेंट,युक्तियुक्तकरण और न्यायालयीन आदेशों के पालन से जुड़े मामलों में लगातार शिकायतें सामने आने के बाद...