Homeखास खबरकेंद्रीय खरीदी प्रणाली पर तत्काल रोक लगाने की मांग, सहकारी समिति कर्मचारी...

केंद्रीय खरीदी प्रणाली पर तत्काल रोक लगाने की मांग, सहकारी समिति कर्मचारी संघ ने बैंक प्रबंधन को सौंपा ज्ञापन….

बिलासपुर। संभागीय सहकारी समिति कर्मचारी संघ, संभाग बिलासपुर ने केंद्रीय खरीदी प्रणाली को लेकर विरोध जताते हुए इस प्रक्रिया पर तत्काल रोक लगाने की मांग की है। इस संबंध में संघ ने 1 अक्टूबर 2026 को जिला सहकारी केंद्रीय बैंक मर्यादित, बिलासपुर के अध्यक्ष राजेश सिंह एवं मुख्य कार्यपालन अधिकारी को ज्ञापन सौंपा है।

ज्ञापन में उल्लेख किया गया है कि अपेक्स बैंक रायपुर द्वारा केंद्रीय खरीदी प्रणाली (ट्रिपल आरडी आदि) के तहत खरीदी के लिए कमेटी गठित कर निविदा जारी करने की सूचना प्राप्त हुई है। संघ का कहना है कि इस प्रणाली के अंतर्गत सामग्री क्रय करने का अधिकार समितियों को प्राप्त है, लेकिन बैंक प्रबंधन द्वारा विपरीत दिशा में जाकर समितियों के अधिकारों को प्रभावित किया जा रहा है।

संघ ने आरोप लगाया कि समितियों के माध्यम से सामग्री क्रय करने के बजाय केंद्रीय स्तर पर खरीदी की प्रक्रिया अपनाने से सहकारी समितियों के अधिकारों पर असर पड़ सकता है। इस प्रक्रिया को लेकर संभाग बिलासपुर के कर्मचारी संघ ने पूर्ण रूप से विरोध दर्ज कराया है।

संघ ने मांग की है कि केंद्रीय खरीदी प्रणाली की इस प्रक्रिया पर तत्काल प्रभाव से रोक लगाई जाए, ताकि समितियों के अधिकार सुरक्षित रह सकें। साथ ही, संघ ने अपेक्स बैंक रायपुर के प्रबंध संचालक को भी इस संबंध में अवगत कराने की बात कही है।

संघ ने चेतावनी दी है कि समितियों के अधिकारों को सुरक्षित रखने के लिए इस मुद्दे पर उचित कार्रवाई आवश्यक है।

RELATED ARTICLES

Recent posts

रोटरी क्लब ऑफ बिलासपुर यूनाइटेड ने 140 बच्चों को स्कूल बैग एवं लंच बॉक्स वितरित किए….

बिलासपुर। रोटरी क्लब ऑफ बिलासपुर यूनाइटेड द्वारा VolunTeens Bilaspur के सहयोग से शासकीय प्राथमिक शाला, मोपका में स्कूल बैग एवं लंच बॉक्स वितरण कार्यक्रम...