Sunday, December 14, 2025
spot_img
Homeखेलकूदजिला पंचायत सभापति ने किया युवा खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन..

जिला पंचायत सभापति ने किया युवा खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन..

बिलासपुर-/जिला पंचायत सभापति अंकित गौरहा ने आज ग्राम पंचायत फरहदा मे आयोजित बजरंग कप क्रिकेट प्रतियोगिता मे भी शिरकत किया। मैदान में उतर बैट बाल पर हाथ आजमाया। खिलाड़ियों और आयोजकों को संबोधित किया।                                               

अपने संबोधन में गौरहा ने कहा कि वह दिन खत्म हुए जब बड़े बुजुर्ग कहते थे कि खेलोगे कूदोगें होगे खराब। अब समय पढ़ाई के साथ खेल कूद के साथ तारतम्य बैठाने का है। खेलना जीवन को स्वस्थ्य रखने का मूल मंत्र है। इसमें शरीर स्वस्थ्य रहने के साथ भविष्य भी है और जिस तरह मुनफ पटेल,धोनी समेत कई नामचीन भारतीय क्रिकेट खिलाड़ी गांव से ही है। यदि आपके पास स्किल है तो आसमान की ऊंचाई को जरूर छुएंगे। इसके लिए आपकों सही मार्गदर्शन में सही तरीके से मेहनत करना होगा। यदि ऐसा किया गया तो सफलता भी जरूर मिलेगी। आप में से ही कोई धोनी तो कोई तेंडुलकर और मुनफ पटेल बनकर जिले का नाम रोशन करेगा अपने भाषण से युवा नेता ने युवा खिलाड़ियों का जमकर उत्साहवर्धन किया। इस अवसर पर ग्राम पंचायत सरपंच रघु पटेल ,सचिन धीवर ,प्रेम देवांगन,युवा खिलाड़ी व ग्रामवासी उपस्थित रहें।

RELATED ARTICLES

Recent posts

कांग्रेस नेता त्रिलोक श्रीवास ने दिल्ली में कांग्रेस ओबीसी विभाग के राष्ट्रीय अध्यक्ष अनिल जयहिंद से मिलकर जताया आभार….

बिलासपुर जिले के लोकप्रिय कांग्रेस नेता श्री त्रिलोक चंद्र श्रीवास, राष्ट्रीय समन्वयक- अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी, प्रभारी- उत्तर प्रदेश तथा गुजरात ने आज दिल्ली...