बिलासपुर। शिक्षा के क्षेत्र में अपनी विशिष्ट पहचान स्थापित करने वाले जेके ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस, बिलासपुर ने अपने गौरवशाली 20 वर्ष पूर्ण कर लिए हैं। इस महत्वपूर्ण उपलब्धि के अवसर पर संस्थान के संचालक के. खान ने दीपावली के पावन पर्व पर सभी विद्यार्थियों, अभिभावकों, शिक्षकों, कर्मचारियों एवं शुभचिंतकों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।
इस अवसर पर के. खान ने कहा कि दीपावली प्रकाश, सकारात्मकता, ज्ञान और नई ऊर्जा का प्रतीक है। यह पर्व हमें अज्ञानता एवं निराशा के अंधकार को दूर कर जीवन में आगे बढ़ने की प्रेरणा देता है। उन्होंने सभी के जीवन में सुख, शांति, समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की।
उन्होंने कहा कि जेके ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस की दो दशक की यात्रा शिक्षा, अनुशासन, समर्पण और विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य के संकल्प को समर्पित रही है। इन 20 वर्षों में संस्थान ने शिक्षा के क्षेत्र में निरंतर आगे बढ़ने का प्रयास किया है। इस उपलब्धि में विद्यार्थियों, अभिभावकों, शिक्षकों एवं संस्थान से जुड़े प्रत्येक व्यक्ति का महत्वपूर्ण योगदान रहा है।
के. खान ने सभी से दीपावली का पर्व आपसी प्रेम, भाईचारे और सौहार्द के साथ मनाने तथा सुरक्षित एवं पर्यावरण के अनुकूल दीपावली मनाने की अपील की।
दो दशकों का यह सफर संस्थान की उपलब्धियों के साथ-साथ शिक्षा के प्रति उसकी प्रतिबद्धता और निरंतर प्रगति का प्रतीक है।