Saturday, March 21, 2026
spot_img
Homeछत्तीसगढ़मनीष शर्मा बिलासपुर प्रेस क्लब उपाध्यक्ष ने बढ़ते कोरोना वायरस संक्रमण की...

मनीष शर्मा बिलासपुर प्रेस क्लब उपाध्यक्ष ने बढ़ते कोरोना वायरस संक्रमण की गंभीरता को लेकर आम जनता और पत्रकारों से की विनम्र अपील…

बिलासपुर/- कोरोना महामारी से देश व प्रदेश पूरी तरह से ग्रसित हो चूका है, बिलासपुर जिले में भी संक्रमण के फैलाव को रोकने लॉकडाउन कर दिया गया है ऐसी स्थिति में बिलासपुर प्रेस क्लब के उपाध्यक्ष मनीष शर्मा ने सोशल मिडिया के माध्यम से पत्रकारों एवं जनप्रतिनिधियों सहित आमजनता से कोरोना वायरस से लड़ने व कोरोना गाइड लाइन का पालन करने की विनम्र अपील की है।बिलासपुर प्रेस क्लब के उपाध्यक्ष मनीष शर्मा ने सोशल मिडिया अपील में कहा कि प्रिय साथियों सादर नमस्कार ! आपका कुशलक्षेम जानने के लिए आपको व्यक्तिगत रूप से ये मैसेज किया है। आशा और भरोसा है कि आप व आपका परिवार कुशलमंगल होंगे। इसी तरह ‌आपके सभी प्रियजन सुरक्षित और स्वस्थ होंगे। ऐसे भीषण भी विषम हालात में सर पर प्यार भरा हाथ बनाए रखने के लिए परमपिता परमात्मा के श्री चरणों में सादर प्रणाम के साथ आईये, हम सब प्रार्थना करें कि मौजूदा स्थिति से हम सभी पहले की अपेक्षा और अधिक मजबूती व अच्छे स्वास्थ्य के साथ उभरें। कृपया अपना, अपने ईष्टमित्रों, पास-पड़ोसियों और परिवार का ख्याल रखें‌। घर पर रहें और सुरक्षित रहें। आप सभी सपरिवार स्वस्थ रहें ऐसी कामना…इस बेहद विषम व कठिन दौर में अगर मेरे लायक कुछ काम हो तो मुझे अवश्य अधिकारपूर्वक याद करें….मैं हर सम्भव मदद करने की कोशिश करूंगा अगर आप मुझे अधिकार पूर्वक, किसी कार्य के लिए याद करते हैं। तो इसे मैं अपना सौभाग्य समझूंगा।

।सदैव आपका मनीष शर्मा ।

RELATED ARTICLES

Recent posts