Wednesday, July 15, 2026
Homeछत्तीसगढ़कोरोना को जड़ से खत्म करने के लिये 45 वर्ष से अधिक...

कोरोना को जड़ से खत्म करने के लिये 45 वर्ष से अधिक उम्र के सभी लोग टीका जरूर लगवायें- श्री बैजनाथ चंद्राकर

बिलासपुुुर/- छत्तीसगढ़ राज्य सहकारी बैंक (अपेक्स बैंक) के अध्यक्ष श्री बैजनाथ चंद्राकर ने अपील की है कि कोरोना महामारी से बचने के लिये 45 वर्ष से अधिक उम्र के सभी लोग अनिवार्य रूप से वैक्सीन लगवायें। उन्होंने कहा कि हमें कोरोना की दूसरी लहर पर विजय पाना है और कोरोना को जड़ से खत्म करना है। इस गंभीर महामारी से बचने के लिए मैनें और मेरे परिवार के लोगों ने टीकाकरण कराया है। यह संक्रमण से बचाव का सुरक्षा कवच है।
श्री चंद्राकर ने कहा कि संक्रमण से बचाव के लिए हम अपने हाथों को बार-बार साबुन एवं पानी से धोयें और सेनिटाइजर का इस्तेमाल करें। सर्दी-खांसी, हल्का बुखार एवं उल्टी-दस्त आने पर तुरंत डाक्टर से सलाह लें। मास्क अनिवार्य रूप से लगाने, दो गज की दूरी रखने तथा भीड़ वाली जगह पर नहीं जाने के गाइडलाइन का पालन करने की अपील की।

RELATED ARTICLES

Recent posts

छ.ग. श्रमजीवी पत्रकार कल्याण संघ बिलासपुर: प्रभात सोनछत्र अध्यक्ष, सागर सोनी महासचिव निर्वाचित….

बिलासपुर छत्तीसगढ़ श्रमजीवी पत्रकार कल्याण संघ की जिला इकाई बिलासपुर का वर्ष 2026-27 का निर्वाचन सर्वसम्मति से संपन्न हुआ।  सर्किट हाउस में आयोजित बैठक एवं...