Homeछत्तीसगढ़कोरोना काल में हितग्राहियों को मई और जून माह का राशन मिलेगा...

कोरोना काल में हितग्राहियों को मई और जून माह का राशन मिलेगा मुफ्त.. मुख्यमंत्री के फैसले से जरूरतमंदों को बड़ी राहत- बैजनाथ चंद्राकर

बिलासपुर/- छत्तीसगढ़ के संवेदनशील मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के पहल पर 58 लाख पात्र हितग्राहियों को मई एवं जून माह का मुफ्त चावल मुहैया कराने का फैसला लिया गया है.. इसके लिए 39,4136 टन चावल का आवंटन खाद्य विभाग द्वारा जारी कर दिया गया है जिसके लिए छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा 39 करोड़ रुपए का वहन किया जाएगा.. मुख्यमंत्री के इस जन कल्याणकारी फैसले का अपेक्स बैंक अध्यक्ष बैजनाथ चंद्राकर ने स्वागत करते हुए कहा कि.. इस समय करोना संक्रमण के चलते समूचे प्रदेश में लॉक डाउन होने से लोगों में रोजी रोटी की भीषण समस्या है.. ऐसे आपदा काल मे मुख्यमंत्री द्वारा मानविय सहृदय का परिचय देते हुए मई एवं जून माह में मुफ्त राशन देने की व्यवस्था की गई है करोना काल में इससे प्रदेश के जरूरतमंदों को बड़ी राहत मिलेगी।

RELATED ARTICLES

Recent posts

केंद्रीय खरीदी प्रणाली पर तत्काल रोक लगाने की मांग, सहकारी समिति कर्मचारी संघ ने बैंक प्रबंधन को सौंपा ज्ञापन….

बिलासपुर। संभागीय सहकारी समिति कर्मचारी संघ, संभाग बिलासपुर ने केंद्रीय खरीदी प्रणाली को लेकर विरोध जताते हुए इस प्रक्रिया पर तत्काल रोक लगाने की...