Homeछत्तीसगढ़कोरोना को जड़ से खत्म करने के लिये 18 वर्ष से अधिक...

कोरोना को जड़ से खत्म करने के लिये 18 वर्ष से अधिक उम्र के सभी लोग टीका जरूर लगवायें- अमीन खान

बिलासपुुुर/- छत्तीसगढ़ के ग्राम पंचायत जुनवानी विकासखंड मस्तूरी के उपसरपंच ने अपील की है कि कोरोना महामारी से बचने के लिये 18 वर्ष से अधिक उम्र के सभी लोग अनिवार्य रूप से वैक्सीन लगवायें। उन्होंने कहा कि हमें कोरोना की दूसरी लहर पर विजय पाना है और कोरोना को जड़ से खत्म करना है। इस गंभीर महामारी से बचने के लिए मैनें और मेरे परिवार के लोगों ने टीकाकरण कराया है। यह संक्रमण से बचाव का सुरक्षा कवच है।उपसरपंच ने कहा कि संक्रमण से बचाव के लिए हम अपने हाथों को बार-बार साबुन एवं पानी से धोयें और सेनिटाइजर का इस्तेमाल करें। सर्दी-खांसी, हल्का बुखार एवं उल्टी-दस्त आने पर तुरंत डाक्टर से सलाह लें। मास्क अनिवार्य रूप से लगाने, दो गज की दूरी रखने तथा भीड़ वाली जगह पर नहीं जाने के गाइडलाइन का पालन करने की अपील की।

विज्ञापन
RELATED ARTICLES

Recent posts

रोटरी क्लब ऑफ बिलासपुर यूनाइटेड ने 140 बच्चों को स्कूल बैग एवं लंच बॉक्स वितरित किए….

बिलासपुर। रोटरी क्लब ऑफ बिलासपुर यूनाइटेड द्वारा VolunTeens Bilaspur के सहयोग से शासकीय प्राथमिक शाला, मोपका में स्कूल बैग एवं लंच बॉक्स वितरण कार्यक्रम...