Homeखास खबरछत्तीसगढ़ श्रमजीवी पत्रकार संघ बिल्हा इकाई की बैठक सम्पन्न, संगठन में हुआ...

छत्तीसगढ़ श्रमजीवी पत्रकार संघ बिल्हा इकाई की बैठक सम्पन्न, संगठन में हुआ विस्तार, मनहरण बंजारे को ब्लॉक अध्यक्ष की जिम्मेदारी..

बिल्हा/ छत्तीसगढ़ श्रमजीवी पत्रकार संघ बिल्हा ब्लॉक की बैठक प्रदेश महासचिव श्री विश्व दीपक राई वरिष्ठ उपाध्यक्ष एवं बिलासपुर प्रेस क्लब अध्यक्ष श्री तिलक राज सलूजा की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। बिल्हा के विश्रामगृह में आयोजित इस बैठक में संगठन को मजबूती प्रदान करने हेतु बिल्हा इकाई में संगठन को आगे बढ़ाने के लिए सक्रिय सदस्यों को जिम्मेदारी देते हुए मनहरण बंजारे को बिल्हा इकाई का ब्लॉक अध्यक्ष व कौशलेंद्र सारथी को ब्लॉक उपाध्यक्ष, के पद नियुक्त किया गया।         

इस अवसर पर मुंगेली जिले से जिला अध्यक्ष राजकुमार, जिला उपाध्यक्ष कैलाश खुटे, पथरिया ब्लाक महासचिव नारायण बंजारे सचिव शाहनवाज खान, अजीत बघेल, राम भारद्वाज, राजेन्द्र डहरिया, सुखनंदन बंजारे, रविना टंडन, विजय निषाद, मनोज लहरे उपस्थित रहे।

विज्ञापन
RELATED ARTICLES

Recent posts

रोटरी क्लब ऑफ बिलासपुर यूनाइटेड ने 140 बच्चों को स्कूल बैग एवं लंच बॉक्स वितरित किए….

बिलासपुर। रोटरी क्लब ऑफ बिलासपुर यूनाइटेड द्वारा VolunTeens Bilaspur के सहयोग से शासकीय प्राथमिक शाला, मोपका में स्कूल बैग एवं लंच बॉक्स वितरण कार्यक्रम...