Homeअपराधवन विभाग की ताबड़तोड़ कार्रवाही, घुमरगुड़ा के एक घर में की छापेमारी,...

वन विभाग की ताबड़तोड़ कार्रवाही, घुमरगुड़ा के एक घर में की छापेमारी, वन विभाग ने जब्त किए 60 हजार का सागौन लकड़ी…

इंदागॉव(देवभोग) वन परिक्षेत्र अधिकारी के नेतृत्व में वन विभाग ने एक बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया हैं। विभाग ने घुमरगुड़ा में एक घर में छापेमारी कार्रवाई के दौरान 60 हजार का सागौन लकड़ी जब्त किया है। जब्त किए गए लकड़ी को देवभोग कार्यालय के वन परिसर में लाकर आगे की कार्रवाई की जा रही है।गरियाबंद वन परिक्षेत्र अधिकारी नागराज मण्डावी ने बताया कि मुखबिर से मिले सूचना के आधार पर एक टीम मौके के लिए रेंजर के नेतृत्व में रवाना किया गया। गरियाबंद टीम में वनपाल दिनेशचन्द्र पात्र, सहायक परीक्षेत्र अधिकारी ए.डी.मुरचूलिया,तहसील राम नेताम,बिम्बाधर यदु, वनरक्षक लम्बोदर सोरी,चौकीदार भोलाराम यादव,सत्यवान सिंह ठाकुर और मोहन यादव को मौके के लिए रवाना किया गया।टीम ने सर्च वारंट के साथ घुमरगुड़ा निवासी दसरथ सोनी के घर दबिश दी। इसके बाद घर के दो कमरों की जांच करने पर 48 नग सागौन मिला। रेंजर ने बताया कि जब्त किए गए सागौन चिरान की कीमत करीब 60 हज़ार रुपये हैं।

विज्ञापन
RELATED ARTICLES

Recent posts

रोटरी क्लब ऑफ बिलासपुर यूनाइटेड ने 140 बच्चों को स्कूल बैग एवं लंच बॉक्स वितरित किए….

बिलासपुर। रोटरी क्लब ऑफ बिलासपुर यूनाइटेड द्वारा VolunTeens Bilaspur के सहयोग से शासकीय प्राथमिक शाला, मोपका में स्कूल बैग एवं लंच बॉक्स वितरण कार्यक्रम...