बिलासपुर पुलिस द्वारा देर रात तक भीड़ भाड़ वाले स्थानों व संदेहियों की चेकिंग तथा गस्त लगातार जारी रही शहर के सभी थानों की पुलिस रात 11:00 बजे से देर रात तक सड़क पर चेकिंग करती रही इस दौरान शहर के सभी होटल,ढाबा,बार को समय पर बंद कराया गया विशेष रुप से राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित ढाबों को समय पर बंद कराया गया इस दौरान अलग-अलग स्थानों पर पॉइंट लगाकर दो पहिया तथा चार पहिया वाहनों की बारीकी से चेकिंग की गई ढाबों के पास खड़े वाहनों की भी बारीकी से चेकिंग की गई उक्त कार्रवाई के दौरान शहर के सभी थाना प्रभारी अपनी टीम के साथ थाना के अलग-अलग स्थानों पर बने रहे।थाना सरकंडा एवं कोतवाली की टीम ने अरपा नदी से लगे क्षेत्र में विशेष चेकिंग अभियान चलाया,कोनी तथा चकरभाटा की टीम हाइवे पर बनी रही,सिविल लाइन थाना की टीम मीनीबस्ती में चेकिंग की, सिरगिट्टी की टीम गणेशनगर एवं छुहियापारा में चेकिंग की,सकरी के द्वारा घुरू व अमेरी में चेकिंग अभियान चलाया गया,तोरवा द्वारा रेलवे स्टेशन,गुरुनानक चौक, देवरीखूर्द एवं ढेका में चेकिंग किया गया। 
कार्यवाही के दौरान थाना सरकंडा से निगरानी तथा गुंडा बदमाशों की चेकिंग की गई… 
थाना सिविल लाइन में मिनी बस्ती से दो संदेही थाना लाया गया है जिन से विस्तृत पूछताछ का अग्रिम कार्रवाई की जाएगी… 



