गुरुदेव के आगमन पर श्रद्धा और सम्मान का माहौल, सनातन धर्म के प्रचार-प्रसार में निभा रहे हैं महत्वपूर्ण भूमिका
बिलासपुर। राष्ट्रीय संत परम पूज्य श्री श्री रितेश्वर जी महाराज के बिलासपुर प्रवास पर श्रद्धा और आध्यात्मिक उत्साह का वातावरण देखने को मिला। इस अवसर पर कांग्रेस नेता एवं राष्ट्रीय समन्वयक त्रिलोक चंद्र श्रीवास ने अपने दर्जनों सहयोगियों के साथ गुरुदेव का आत्मीय अभिनंदन किया तथा उनका आशीर्वाद प्राप्त किया।
परम पूज्य श्री श्री रितेश्वर जी महाराज आध्यात्मिक जगत के प्रखर एवं क्रांतिकारी संत के रूप में पहचाने जाते हैं। उनके सानिध्य में सनातन धर्म की शिक्षाओं, भारतीय संस्कृति और आध्यात्मिक चेतना का प्रचार-प्रसार देश-विदेश में किया जा रहा है। उनके विचार समाज में धार्मिक जागरूकता, संस्कार और मानवीय मूल्यों को मजबूत करने की प्रेरणा देते हैं।
गुरुदेव के बिलासपुर आगमन पर त्रिलोक चंद्र श्रीवास ने अपने सहयोगियों के साथ उनका आत्मीय स्वागत कर उनके प्रति श्रद्धा एवं सम्मान प्रकट किया। इस दौरान उपस्थित लोगों ने महाराज जी का आशीर्वाद प्राप्त किया। संतों का सानिध्य भारतीय संस्कृति और सनातन परंपरा में सदैव विशेष महत्व रखता है। ऐसे आध्यात्मिक अवसर समाज में धर्म, संस्कृति और संस्कारों के प्रति आस्था को और मजबूत करते हैं।
इस अवसर पर त्रिलोक चंद्र श्रीवास के साथ मनोज श्रीवास, मोहन जायसवाल, मुकेश अग्रवाल, चरण सिंह राज, शुभम श्रीवास, अजय गुप्ता, मुन्ना, राजेश गोयल, डॉ. नीलय तिवारी, बसंत अग्रवाल, डॉ. आलिन्द तिवारी, कान्हा सहित अनेक सहयोगी उपस्थित रहे।