Wednesday, March 25, 2026
spot_img
Homeखास खबरसिविल लाइन पुलिस द्वारा 21 लोगों से नौकरी लगाने का झांसा देकर...

सिविल लाइन पुलिस द्वारा 21 लोगों से नौकरी लगाने का झांसा देकर 1 करोड़ 13 लाख की ठगी करने वाले आरोपी पंकज शुक्ला को किया गिरफतार…

बिलासपुर/-भोले भाले लोगों को सरकारी नौकरी लगाने के नाम पर बनाता था शिकार आरोपी पंकज शुक्ला एवं रमाशंकर पांडेय के द्वारा 21 लोगों से नौकरी लगाने के नाम पर कुल 1 करोड़ 13 लाख रुपए लेकर धोखाधड़ी किया है की रिपोर्ट थाना सिविल लाइन में दिनांक 10/08/2023 को अपराध क्रमांक 752/2023 धारा 420 120बी भादवि का अपराध दर्ज किया गया। उक्त अपराध के संबंध में पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार सिंह को अवगत कराया गया जिनके द्वारा आरोपी को तत्काल गिरफ्तार कर कार्यवाही करने निर्देश दिए, उक्त निर्देश के पालन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय शहर राजेंद्र जयसवाल एवम नगर पुलिस अधीक्षक सिविल लाइन संदीप पटेल के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी सिविल लाइन प्रदीप आर्य द्वारा थाना स्तर पर टीम गठित कर आरोपी की पता तलास की गई। आरोपी रिपोर्ट दिनाक से लगातार फरार था। सिविल लाइन पुलिस द्वारा लगातार आरोपी का खोजबीन करने से आरोपी पंकज शुक्ला द्वारा माननीय न्यायालय बिलासपुर के समक्ष समर्पण किया गया है जिसे विधिवत गिरफ्तार कर पुलिस रिमांड लेकर पूछताछ किया जा रहा है।

RELATED ARTICLES

Recent posts