Tuesday, July 14, 2026
Homeखास खबररास्ता भटकी हुई 80 साल की बुजुर्ग महिला को 112 की टीम...

रास्ता भटकी हुई 80 साल की बुजुर्ग महिला को 112 की टीम ने पहुंचाया घर परिवार के चेहरे पर आई मुस्कान..

बिलासपुर – एक बुजुर्ग महिला के रास्ता भटक ग्राम फदहाखार पहुंच जाने की सूचना तोरवा 112 टीम को प्राप्त हुई, स्थिति को गंभीरता से लेते हुए टीम 17 मिनट के अंदर घटनास्थल पहुंच कर अपने संवेदनशीलता का परिचय देते हुए 80 वर्षीय महिला जो दोपहर 3 बजे से घर का रास्ता भटक जाने से काफी परेशान थी जिसे 112 वाहन में बैठाया एवं पूछताछ किया, महिला अपना पता बताने में असमर्थ थी जिसे आसपास लोगों से पता तलाश किया गया , बड़ी मशक्कत बाद महिला का घर का पता मिला। जिसे उनके घर जूना बिलासपुर में पुत्र को सकुशल सुपुर्द किया गया। जिसपर कॉलर एवं उनके घर वालों ने बिलासपुर पुलिस एवं तोरवा 112 के आरक्षक 455 अजय कुजूर एवं चालक जयेश कश्यप का धन्यवाद किया ।पुलिस अधीक्षक ज़िला बिलासपुर  रजनेश सिंह द्वारा डायल 112 स्टाफ के इस मानवीय प्रयास की प्रशंसा की गई ।

RELATED ARTICLES

Recent posts

छ.ग. श्रमजीवी पत्रकार कल्याण संघ बिलासपुर: प्रभात सोनछत्र अध्यक्ष, सागर सोनी महासचिव निर्वाचित….

बिलासपुर छत्तीसगढ़ श्रमजीवी पत्रकार कल्याण संघ की जिला इकाई बिलासपुर का वर्ष 2026-27 का निर्वाचन सर्वसम्मति से संपन्न हुआ।  सर्किट हाउस में आयोजित बैठक एवं...