बिलासपुर/शासकीय कार्यालयों में आज आतंकवाद विरोधी दिवस मनाया गया। जिला कार्यालय परिसर में कलेक्टर अवनीश शरण ने आतंकवाद एवं हिंसा के खिलाफ लड़ने की शपथ अधिकारियों एवं कर्मचारियों दिलाई।
अधिकारियों-कर्मचारियों ने देश की अहिंसा एवं सहनशीलता की परम्परा में दृढ़ विश्वास बनाए रखने, मानव जाति के सभी वर्गों के बीच शांति, सामाजिक सद्भाव तथा सूझबूझ कायम करने और मानव जीवन के मूल्यों को खतरा पहुंचाने वाली शक्तियों से लड़ने की भी शपथ ली।
इस दौरान एडीएम शिवकुमार बनर्जी, एडीएम आरए कुरूवंशी सहित जिला कार्यालय के अधिकारी-कर्मचारी मौजूद थे।
बिलासपुर छत्तीसगढ़ श्रमजीवी पत्रकार कल्याण संघ की जिला इकाई बिलासपुर का वर्ष 2026-27 का निर्वाचन सर्वसम्मति से संपन्न हुआ।
सर्किट हाउस में आयोजित बैठक एवं...