Wednesday, May 27, 2026
Homeअपराधदो अलग-अलग प्रकरणों में छेड़छाड़ के 02 आरोपियों को रतनपुर पुलिस ने...

दो अलग-अलग प्रकरणों में छेड़छाड़ के 02 आरोपियों को रतनपुर पुलिस ने किया चंद घंटे में गिरफ्तार…

गिरफ्तार आरोपी :-
1. अमित कुमार माण्डवा पिता नारायण माण्डवा उम्र 28 वर्ष निवासी सिंघरी थाना रतनपुर जिला बिलासपुर
2. महिपाल साहू पिता रामअवतार साहू उम्र 20 वर्ष निवासी मदनपुर थाना रतनपुर जिला बिलासपुर

बिलासपुर रतनपुर थाना क्षेत्र की घटना दिनॉक 13/06/2024 को प्रार्थिया थाना उपस्थित आकर रिपोर्ट दर्ज कराई कि दिनाँक 11/06/2024 के रात्रि करीबन 03:00 बजे आरोपी प्रार्थिया के पास जाकर बुरी नीयत से प्रार्थिया के उपर हाथ फेरने लगा, प्रार्थिया के द्वारा मना करने पर गाली गलौच करते हुए वहाँ से भाग गया।
तथा दूसरे प्रकरण में दिनाँक 13/06/2024 को आरोपी महिपाल साहू बीते कुछ दिनों से प्रार्थिया के कहीं आने-जाने पर इसका पीछा कर रहा था व दिनाँक 12/06/2024 को रात्रि लगभग 12:00 बजे आरोपी महिपाल साहू प्रार्थिया के घर का बाउण्ड्रीवाल कुदकर अंदर घुसकर प्रार्थिया के साथ बुरी नीयत से छेड़छाड़ करने लगा ।उक्त दोनों प्रकरण महिला संबंधी गंभीर अपराध होने से थाना रतनपुर द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए टीम गठित कर उक्त दोनों प्रकरण के आरोपियों को उनके घर से गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया।उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी निरीक्षक देवेश सिंह राठौर, सउनि चन्द्रकांत डहरिया, प्र.आर. बलदेव सिंह,आर, अविनाश शर्मा, घनश्याम राठौर, संजय यादव, प्रफुल्ल यादव का विशेष योगदान रहा।

RELATED ARTICLES

Recent posts

उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव ने कैबिनेट की बैठक में लिए गए निर्णयों की जानकारी दी…

बिलासपुर. उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने आज मंत्रालय में राज्य कैबिनेट की बैठक के बाद पत्रकार-वार्ता को संबोधित किया। उन्होंने पत्रकार-वार्ता में कैबिनेट की...