Homeअपराधथाना सीपत के ग्राम राख में हुई हत्या के आरोपी आए पुलिस...

थाना सीपत के ग्राम राख में हुई हत्या के आरोपी आए पुलिस की गिरफ्त मे…

बिलासपुर आज दिनांक 20.6.2024 को सीपत थाने में सूचना प्राप्त हुई की ग्राम राक दर्रीपारा के खेत में दो भाइयों के बीच विवाद में बड़े भाई ने छोटे भाई पर कुल्हाड़ी एवं डंडे से जानलेवा हमला किया है, पुलिस की टीम तत्काल घटनास्थल पर पहुंची, जहां पर आहत मनोहर अंगारे पिता स्व.काशी राम अंगारे उम्र 60 वर्ष को तुरंत इलाज हेतु cims अस्पताल भेजा गया। तथा घटना पर धारा 307, 34 आईपीसी के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया। घटना के आरोपी गणों (1) नवल किशोर अंगारे पिता काशी राम उम्र करीबन 70 वर्ष (2) रामेश्वर अंगारे पिता नवल किशोर उम्र 40 वर्ष ग्राम राख , को पुलिस हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।                                               

इलाज के दौरान आहत की मृत्यु हो जाने की सूचना प्राप्त हुई है , जिस पर उसका मर्ग पंचनामा , पोस्टमार्टम करवा कर प्रकरण में धारा 302 जोड़ी जा रही है एवं आरोपियों की गिरफ्तारी कर अग्रिम कार्यवाही की जा रही है।

विज्ञापन
RELATED ARTICLES

Recent posts

रोटरी क्लब ऑफ बिलासपुर यूनाइटेड ने 140 बच्चों को स्कूल बैग एवं लंच बॉक्स वितरित किए….

बिलासपुर। रोटरी क्लब ऑफ बिलासपुर यूनाइटेड द्वारा VolunTeens Bilaspur के सहयोग से शासकीय प्राथमिक शाला, मोपका में स्कूल बैग एवं लंच बॉक्स वितरण कार्यक्रम...