Monday, July 13, 2026
Homeअपराधमहिला से बलात्कार करने वाले आरोपी के विरुद्ध बिलासपुर पुलिस का प्रहार,आरोपी...

महिला से बलात्कार करने वाले आरोपी के विरुद्ध बिलासपुर पुलिस का प्रहार,आरोपी को गिरफ्तार कर भेजा गया जेल…

महिला संबंधी अपराधों में आरोपियों के विरुद्ध लगातार कार्यवाही जारी…

बिलासपुर पुलिस महिला संबंधी अपराधों में आरोपियों के विरुद्ध लगातार कार्यवाही कर रही है।इसी परिप्रेक्ष्य में दिनांक 25.06.2024 को प्रार्थीया ने थाना उपस्थित आकर रिपोर्ट दर्ज कराया की रात्रि करीबन 2.30 बजे प्रार्थीया जब लघुशंका के लिए निकली थी उसी दौरान गांव का देवेंद्र सिंह ध्रुव पहले से ही वहाँ मौजूद था, उसने जबरदस्ती महिला के साथ शारीरिक संबंध बनाया। रिपोर्ट महिला संबंधी अपराध होने से त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी देवेंद्र सिंह ध्रुव पिता धनुक सिंह ध्रुव उम्र 32 साल साकिन अजयपुर थाना कोटा जिला बिलासपुर को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।उक्त संपूर्ण कार्यवाही में थाना प्रभारी अनिल अग्रवाल, स.उ.नि. ओंकार बंजारे, भोप साहू, म.आर. पूर्णिमा सिदार, संतोष श्रीवास का सराहनीय योगदान है।

RELATED ARTICLES

Recent posts