Wednesday, May 27, 2026
Homeअपराधमहिला के साथ बलात्कार करने वाले आरोपी पर बिलासपुर  पुलिस का प्रहार...

महिला के साथ बलात्कार करने वाले आरोपी पर बिलासपुर  पुलिस का प्रहार…

पुलिस अधीक्षक बिलासपुर रजनेश सिंह द्वारा महिला संबंधी अपराधो में कड़ी कार्यवाही का दिया गया है निर्देश…सीपत पुलिस द्वारा बलात्कार के आरोपी को किया गया गिरफ्तार…

गिरफ्तार आरोपी-
कौशल पटेल उर्फ झीथरा बैगा उर्फ चमरा पटेल पिता स्व समेलाल पटेल उम्र 55 साल निवासी दर्राभाठा सिदार मोहल्ला थाना सीपत

बिलासपुर सीपत थाना क्षेत्र अंतर्गत की घटना मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि दिनांक 19.07.2024 को प्रार्थिया/पीडिता द्वारा थाना सीपत में आरोपी कौशल पटेल के द्वारा पीडिता के साथ जबरदस्ती शारीरिक शोषण करने के संबंध में रिपोर्ट दर्ज कराने पर अपराध दर्ज कर विवेचना कार्यवाही में लिया गया। मामले की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा तत्काल आरोपी की धर पकड करने के निर्देश पर, थाना प्रभारी सीपत के नेतृत्व में टीम तैयार कर त्वरित कार्यवाही करते हुए आरोपी को घेराबंदी कर पूछताछ पर अपना जुर्म स्वीकार करने पर गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया है।उक्त कार्यवाही थाना प्रभारी निलेष कुमार पांडेय, उप निरीक्षक संतरा चैहान, सहायक उप निरीक्षक धर्मेंद्र यादव, प्र आर कौषल प्रसाद, आरक्षक लक्ष्मण चंद्रा, नितिष कष्यप, आकाष मिश्रा, मनहरण सिंह, दिनेष पटेल, महिला आरक्षक ज्योति जगत का विशेष योगदान रहा।

RELATED ARTICLES

Recent posts