Homeअपराधऑटो चालक ने युवती को बहला-फुसलाकर सुनसान जगह ले जाकर किया दुष्कर्म,...

ऑटो चालक ने युवती को बहला-फुसलाकर सुनसान जगह ले जाकर किया दुष्कर्म, तारबाहर पुलिस ने आरोपी को दबोचा…

बिलासपुर। तारबाहर थाना क्षेत्र में युवती को बहला-फुसलाकर सुनसान स्थान पर ले जाकर दुष्कर्म करने के आरोप में पुलिस ने ऑटो चालक को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार आरोपी ने इलेक्ट्रॉनिक ऑटो क्रमांक CG 10 BU 9563में युवती को बैठाकर एफसीआई चौक के आगे रेलवे डिपो के गेट नंबर-03 के पास ले गया, जहां डराने-धमकाने और मुंह दबाने के बाद दुष्कर्म किया।पीड़िता की रिपोर्ट पर तारबाहर थाना पुलिस ने अपराध दर्ज कर मामले की विवेचना शुरू की। पुलिस ने आरोपी की तलाश के दौरान घेराबंदी की। पुलिस को देखकर भागने का प्रयास कर रहे आरोपी करन दरभे (23), पिता जवाहर सूर्यवंशी, निवासी रामाग्रीन सिटी के आगे खमतराई, थाना सरकंडा, बिलासपुर को पुलिस ने पकड़ लिया।पुलिस ने आरोपी के कब्जे से एक मोबाइल फोन जब्त किया है। गिरफ्तारी के बाद आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया।

RELATED ARTICLES

Recent posts

रोटरी ई-क्लब ऑफ बिलासपुर यूनाइटेड का “हार्ट इन मोशन” कार्यक्रम संपन्न…

बिलासपुर, 29 सितंबर 2026 - विश्व हृदय दिवसरोटरी ई-क्लब ऑफ बिलासपुर यूनाइटेड, द्वारा विश्व हृदय दिवस पर "HEART IN MOTION - Move Together, Live...